नई दिल्लीः देश और दुनिया में मेहमान, यार और दोस्त घर में आ जाए तो सबसे पहले चाय बनवाकर पिलाई जाती है, जिसे आज व्यक्ति के सम्म्मान के तौर पर जाना जाता है। अगर चाय नहीं मिले तो लोग रिश्तेदारियों में भी कमी निकालने लगते हैं। इतना ही आम लोगों से लेकर नौकरी पेशे वाले व्यक्ति चाय का सेवन करते हैं।
कुछ तो ऐसे होते हैं कि दिन की शुरुआत ही चाय के साथ होती है। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं तो फिर जरूरी बातों को जान लें जिससे आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। कभी-कभी आपने देखा होगा कि चाय पीने के लिए कुछ समस्याएं आती हैं।
ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं किस स्थिति में आप चाय पी सकते हैं, और किसमें नहीं। यह सब जानने के लिए आपको हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़ने की जरूरत होगी।
शाम में इन लोगों को पी लेनी चाहिए चाय
अगर आप कहीं रात में ड्यूटी करते हैं तो उन्हें शाम के वक्त चाय का सेवन कर लेना चाहिए। इसके अलावा आपको एसिडिटी या गैस्ट्रिक की समस्या नहीं है वो लोग शाम को चाय पीने का काम कर सकते हैं। इसका पाचन स्वास्थ्य एकदम दुरुस्त है वह लोग चाय पीने का काम कर सकते हैं। जो व्यक्ति प्रतिदिन समय पर खाना खाते हैं वो लोग चाय पी सकते हैं। इसके साथ ही जिन्हें नींद की समस्या नहीं है वो लोग चाय पीने का काम कर सकते हैं।
शाम को इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए चाय
अगर आपको नींद की समय है तो और रात में कई बार आंखें खुलती हैं तो फिर चाय का सेवन नहीं करें। इसके साथ ही आपको कब्ज एसिडिटी या गैस की समस्या वालों को चाय नहीं पीनी है। आपका वजन कम है उन लोगों को शाम में चाय पीना जरूरी नहीं होता है, क्योंकि ऐसी स्थिति में यह नुकसानदेय हो सकती है।
इसके साथ ही लोग बाल, त्वचा और आंत को स्वस्थ रखने की सोच रहे हैं तो उन्हें शाम को चाय पीने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा मेटाबॉलिक और ऑटोइम्यून बीमारियों से पीड़ितों को भी चाय नहीं पीनी चाहिए।
दिन में कितनी बार पी सकते हैं चाय
कुछ जानकारों के अनुसार, आप दिन में दो कप चाय पी सकते हैं। अगर इससे ज्यादा पीते हैं तो आपको नुकसान हो सकता है। जैसे शरीर में डिहाइड्रेशन की परेशानी होती है। अधिक चाय पीने से हड्डियां कमजोर होती है। चाय में मौजूद तत्व शरीर में मौजूद आयरन को कम कर सकते हैं।