Aamrapali Dubey – Nirahua Hot Romance Video: भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ ‘निरहुआ’ (Nirahua) और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आती है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। इनके सॉन्ग को सबसे ज्यादा यूट्यूब पर सर्च किया जाता है। जब भी ये दोनों साथ किसी फिल्म में नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। इनकी हॉट और सिजलिंग केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर आग लगा देती है।
इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक पुराना रोमांटिक गाना यूट्यूब पर एक बार फिर से ट्रेंड कर रहा है।वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे खुलेआम डांस कर रहे हैं। गाने में आम्रपाली अपने किलर मूव्स दिखा निरहुआ को अपनी तरफ आकर्षित करती हुईं नजर आ रही हैं।
भोजपुरी गाना ‘डिजिटल जवानी’ (Digital Jawani) एक बार फिर से इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। ये सॉन्ग फिल्म Romeo Raja का बताया जा रहा है। इस गाने को अबतक 42,46,756 लाख से भी ज्यादा गाने मिल गए हैं। गाने को वेब म्यूजिक नाम के यू-ट्यूब चैनल ने शेयर किया है।
गाने में दिनेश लाल यादव का लुक और स्टाइल देखने लायक है। आपको बता दें कि गाने को दिनेश लाल यादव और प्रिया सिंह (Priya Singh) ने गाया है। जबकि गाने के लिरिक्स Arvind Tiwari ने लिखें हैं।
गाने को म्यूजिक Madhukar Anand ने दिया है। गाने को निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया है।गाने में आम्रपाली लहंगा पहनकर अपने ठुमको से लोगों को अपना दीवाना बना रही है।