Old Note and Coin: कई बार लोग अपने शौक के लिए वह सब काम कर देते हैं जो उन्हें मालामाल कर सकता है। इसी में से एक शौक पुराने नोट और सिक्कों को जमा करने का भी है। शुरू शुरू में यह शौक लोगों का अजीब लगता है। लेकिन जब आप पुराने नोट और सिक्कों की असली कीमत सभी को बताते हैं तो फिर सभी चौक जाते हैं।
पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में पुराने सिक्के और नोटों का व्यापार हुआ करता था। लेकिन आज के समय भारत में भी यह जोरों शोरों से चल रहा है। पुराने सिक्के और नोट लोगों को मालामाल कर रहे हैं। हमारे घर में भी कुछ पुराने सिक्के और नोट रहते हैं लेकिन उसकी असल पहचान ना होने के कारण हम उसका लाभ नहीं उठा पाते है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पुराने सिक्के और नोट के बारे में बताएंगे जिसे बेचकर आप काफी अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
₹1 का नोट जिसे आजादी के बाद छापा गया था इस पर आपको देशमुख सर के हस्ताक्षर मिलेंगे। यह नोट थोड़ा पुराना है और आप इसे चाहे तो फिर 60 से 70000 रुपए के बीच बेच सकते हैं।
भारत सरकार समय-समय पर ईश्वर की तस्वीर वाले नोट छपते रहती है। कुछ समय पहले ही सरकार द्वारा ₹5 और ₹10 के सिक्के पर मां वैष्णो देवी की तस्वीर छापी गई थी। इसे बहुत कम मात्रा में बाजार में लाया गया था इसीलिए आप चाहे तो इसे बेचकर ₹5 लाख तक कमा सकते हैं।
पुराने नोटों और सिक्कों में ₹1 और ₹2 का सिक्का भी शामिल है। इसे 90 के दशक में बनाया गया था और इनकी कीमत भी आज के समय हजारों में है।
₹5 का वह नोट के सीरियल नंबर में 786 नंबर आता है। वह आपको मुंह मांगी कीमत दिलवा सकता है। कुछ समय पहले ही ऐसे नोट को ₹10 लाख में बेचा गया था। वैसे किसी भी नोट के सीरियल नंबर में 786 अंक आना बहुत ही शुभ माना जाता है और वह आपको मालामाल कर सकता है।
अगर आपके पास आजादी से पहले के सिक्के और नोट मौजूद है तो फिर इनकी कीमत करोड़ों में बेच सकते हैं।