नई दिल्ली 7th Pay Commission: अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो ये खबर आपको खुश कर देगी। बता दें इस समय सरकार ने कर्मचारियों के डीए में तगड़ा इजाफा किया है। जिसके बाक कर्मचारी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस बार सरकार के द्वारा 4 फीसदी नहीं बल्कि 8 फीसदी महंगाई भत्ते में इजाफा किया गया है। लेकिन इसकी सबसे खास बात ये हैं कि बढ़ा हुई 8 फीसदी डीए केवल गुजरात राज्य के कर्मचारियों को ही मिलेगा। इस बढ़े हुए डीए में राज्य के सभी राजकीय कर्मचारी और पेंशनहोल्डर्स शामिल हैं।
आपको बता दें हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा डीए में 4 फीसकी की बढ़ोतरी करके केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया था। इस हिसाब से इन कर्मचारियों को अब 42 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। इस बढ़ोतरी को जनवरी से लागू कर दिया गया है। इसके बाद गुजरात सरकार के द्वारा बढ़ाए गए डीए को भी जनवरी से प्रभावी किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Amrapali-Nirahua Top -10 Romance Video: ऑनस्क्रीन पत्नी आम्रपाली के साथ निरहुआ ने मनाया पलंग तोड़ हनीमून, मचा बवाल
इतने लाख कर्मचारियों को होगा लाभ
राज्य सरकार ने घोषणा की है कि तकरीबन 9.50 लाख पेंशनभओगी और सरकारी कर्मचारी इसका लाभ उठाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के इस इजाफे से राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को काफी लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के द्वारा मंहगाई भत्ते में दोगुना इजाफा हुआ है। डीए में 8 फीसदी बढ़ोतरी को रणनीतिक रूप से दो चरणों में डिवाइड किया गया है।
पहला 4 फीसदी का इजाफा पिछले साल जनवरी से लागू किया गया था। जबकि दूसरा इजाफा जनवरी 2023 में लागू होने वाले केद्र सरकार के अनुसार है। जिसके साथ में 4 फीसदी की और अधिक बढ़ोतरी हुई है। इस प्रकार राज्य के कर्मचारियों के डीए में कुल 8 फीसदी का इजाफा हुआ है।
इसे भी पढ़ें- जल्द आ रहा है Nothing Phone (2), कई चीजों के मामलों में iPhone 14 Pro Max को किया पीछे
इन राज्यों के कर्मचारियों को भी हो रहा लाभ
आपको बता दें डीए में इजाफे से गुजरात राज्य में ही नहीं बल्कि तमिलनाड़ु सरकार के द्वारा हाल ही में 7वें वेतन आयोग के तहत डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, और असम समेत कई राज्य सरकारों ने महगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा किया है। जिससे राज्य के कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ मिल रहा है।