नई दिल्ली Aadhar Card News: साल का आखिरी महीना चल रहा है काफी सारे जरुरी कामों की डेडलाइन जारी की गई हैं। इसी में आधार अपडेट का भी काम शामिल है। इस काम को 31 दिसंबर तक पूरा कर सकते हैं।
हम आपको एक ऐसे जरुरी काम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी डेडलाइन कल खत्म होने वाली थी। जी हां मुफ्त में आधार अपडेट करने की तारीख आज से खत्म हो रही थी, लेकिन यूआईडीएआई ने आधार यूजर्स को राहत देते हुए 3 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है।
मुफ्त में आधार अपडेट करने की डेडलाइन
बता दें आधार अपडेट करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। UIDAI ने मुफ्त में आधार को अपडेट करने की डेडालाइन को एक बार फिर से एक्सटेंड कर दिया है। अब इस काम को अगले साल मार्च 2024 तक मुफ्त में कॉस्ट कर सकते हैं। यूआईडीएआई ने मुफ्त आधार अपडेट करने के लिए आज कक का समय दिया था। लेकिन बाद में UIDAI ने एक बड़ा फैसला लिया है।
10 साल पुराना है आधार तो करा लें अपडेट
गौरतलब है कि सरकरा ने सभी आधार कार्ड यूजर्स से कहा है कि अपने 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना जरुरी है। इसके लिए आप आधार के पोर्टल पर जाकर सारी जानकारी को अपडेट भी करा सकते हैं। इसके लिए आपको जानकारी से संबंधित दस्तावेजों को अपलोड भी करना होगा।
इसके अलावा आप ऑफलाइन भी काम करा सकते हैं बहराल यदि कोई यूजर ऑनलाइन के बजाय आधार सेंटर में जाकर आधार को अपडेट कराता है तो उसको 25 रुपये का चार्ज देना होगा।
मुफ्त आधार अपडेट करने का ऑनलाइन प्रोसेस
- इसके लिए सबसे पहले https://myaadhaar.uidai.gov.in/ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको वाट टू सबमिट वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसमें सारे दस्तावेजों का ब्योरा आएगा, जिनको सबमिट भी किया जा सकता है अब क्लिक टू सबमिट पर जाना है।
- अब आप अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करना है।
- अब आप लॉगिन करके अपडेट प्रोसेस को शुरु भी कर सकते हैं।
- नए पेड पर दस्तावेजों को क्लिक करना है ऐसा करने पर यूजर्स की सारी डिटेल दिखेगी।
- आधार यूजर्स अपनी सारी डिटेल को वेरिफाई करेंगे सही होने पर दिए गए सभी हाइपरलिंक पर क्लिक करना है।
- अब ड्रॉप डाइन लिस्ट से पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के सभी दस्तावेजों का सेलेक्ट करना है।
- एड्रेस प्रूफ की स्कैंड कॉपी को अपलोड करना है और सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- आधार के अपडेट को स्वीकार होने पर एक 14 अंकों का अपडेट रिक्वेस्ट नंबर जेनरेट होगा।