नई दिल्लीः केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी-बड़ी सुविधाएं चलाने का काम किया जा रहा है, जिसका फायदा बड़े स्तर पर खूब देखने को मिल रहा है। सरकार लंबे समय से पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत फ्री अनाज वितरण का काम कर रही है, जिसका फायदा लोगों को बड़े स्तर पर मिल रहा है।
इतना ही नहीं सरकारें समय-समय पर राशन कार्डधारकों के लिए बड़े-बड़े ऐलान भी करती रहती है, जो किसी बड़ी सौगात की तरह होगी। अब एक राज्य सरकार ने ऐसा ऐलान किया है, जिसे जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा।
सरकार अब गेंहू, चावल और चीन के अलावा एक और खाद्य पदार्थ आपको देगी, जो लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है। इसके लिए कहां का निवासी होना जरूरी है, आप पूरा आर्टिकल पढ़कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जानिए सरकार अब गेंहू, चावल के साथ क्या देगी
राशन कार्डधारकों को सरकार अब गेंहू, चावल और दाल जैसी चीजों के अलावा बड़ा खाद्य पदार्थ देने पर विचार कर रही है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या पदार्थ है, जिसे जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा।
दरअसल, असम सरकार अब चाय प्रेमियों को बड़ा तोहफा देने जा रहा है। सरकार राशन कार्डधारकों को 1 किलो चाय देने का ऐलान करने वाली है, जो किसी बड़ी गुड न्यूज से कम नहीं होगी। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य में राशन कार्ड को 5 किलो चावल और 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है।
अब राज्य सरकार राशन का्डधारकों को किफायती दरों पर 1 किलो चाय देने पर विचार कर रही है,जो किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी। इसका फायदा बड़ी संख्या में लोगों को होने जा रहा है। राशन कार्डधारकों को मूल्य से करीब 75 प्रतिशत कम पर चाय का वितरण किया जाएगा। असम चाय को शताब्दी पूरी होने पर यह बात कही है।
असम में चाय का बड़ा उत्पादन
भारत का असम इकलौता राज्य है, जहां 10 लाख से अधिक चाय कर्मचारी हैं। ये सभी कर्मचारी संगठित सेक्टर में काम करते है्ं। इतना ही नहीं ये चाय मजदूर प्रदेश के 850 से अधिक चाय बगानों में काम करते हैं। वैसे भी देशभर में अब राशन कार्डधारकों के लिए नई-नई सुविधाएं चलाई जा रही हैं, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।