Vastu Plant For Home: ज्यादातर लोगों को घर में पेड़ – पौधा लगाना पसंद होता है। कई लोग अपने घर में तरह – तरह के पौधे लगाते हैं, ताकि घर की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाये। कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से धन – धान्य की कोई कमी नहीं रहती हैं। लेकिन, बिना सोचें समझें किसी भी पौधे को घर में लगाना खतरे से खाली नहीं हो सकता है। वास्तु की मानें तो कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से दुर्भाग्य और कंगाली आती हैं। इसलिए घर में इन पेड़-पौधों को लगाने से बचना चाहिए। वास्तु में घर के लिए ये पौधे अशुभ माने जाते हैं। तो आईये आपको बताते हैं कि किन – किन पौधों को लगाने से बचाना चाहिए।
Also Read- जीवन के सभी दर्द – तकलीफ दूर कर देगा ये पौधा, होगी खूब धन की वर्षा
Also Read- Oppo के इस 5G पर अब तक की सबसे बड़ी छूट! तुरंत बना लें अपना
बोनसाई-
बोनसाई का पौधा दिखने में वैसे बेहद ही खूबसूरत होता है, लेकिन इसे घर में रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वास्तु के मुताबिक, इस पौधे को घर में रखने से आपकी तरक्की भी रुक जाती है। इतना ही नहीं घर की आर्थिक स्थिति खराब होती है।
मेहंदी-
वास्तु की मानें तो मेहंदी के पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है, इसलिए इस पौधे को घर में लगाने से बचना चाहिए। इस पौधे को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस पौधे को घर में रखने से सुख-शांति भंग होती है।
इमली-
वास्तु शास्त्र के अनुसार इमली का पेड़ घर में नकारात्मकता लेकर आता है। इस पौधे को घर में लगाने से हमेशा तनाव का माहौल बना रहता है। इसलिए इसे भी घर में नहीं लगाना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)