नई दिल्ली:hdfc bank fd. साल 2024 के पहले महीने यानी की जनवरी में कई बैंकों ने अपने यहां पर संचालित हो रही फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों को बढ़ा दिया था, तो इस कड़ी में देश के सबसे बड़ी प्राइवेट सेक्टर की बैंक में से एक एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को बंपर कमाई का मौका दे दिया है। बैंक ने अपने विभिन्न अवधि की संचालित हो रही फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें अपडेट करना कमाई का अच्छा मौका दे रही है।
अगर आप एचडीएफसी बैंक ग्राहक है या फिर बैंक की कोई फिक्स डिपॉजिट में पैसा लगाना चाहते हैं तो आपको इन ब्याज दरों के बारे में जरूर जाना चाहिए, दरअसल बैक के पास में 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी संचालित कर रहा है, बैंक ने इन बल्क एफडी पर नई दरें 3 फरवरी 2024 से लागू कर दी है। अगर आप कोई एफडी कराते हैं, इससे पहले नई ब्याज दरों के बारे में जरुर जान लें।
ये रही बैंक की FD पर ब्याज दरें
- 7 दिन से 14 दिन: (आम नागरिक 4.75 प्रतिशत); (सीनियर सिटीजन -5.25 प्रतिशत)
- 15 दिन से 29 दिन: (आम नागरिक 4.75 प्रतिशत); (सीनियर सिटीजन -5.25 प्रतिशत)
- 30 दिन से 45 दिन: (आम नागरिक 5.50 प्रतिशत); (सीनियर सिटीजन -6 प्रतिशत)
- 46 दिन से 60 दिन: (आम नागरिक 5.75 प्रतिशत); (सीनियर सिटीजन -6.25 प्रतिशत)
- 61 दिन से 89 दिन: (आम नागरिक 6 प्रतिशत); (सीनियर सिटीजन -6.50 प्रतिशत)
- 90 दिन से 6 महीने के बराबर: (आम नागरिक 6.50 प्रतिशत); (सीनियर सिटीजन -7 प्रतिशत)
- 6 महीने 1 दिन से 9 महीने से कम: (आम नागरिक 6.65 प्रतिशत); (सीनियर सिटीजन -7.15 प्रतिशत)
- 9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम: (आम नागरिक 6.75 प्रतिशत); (सीनियर सिटीजन -7.15 प्रतिशत)
- 1 साल से 15 महीने से कम: (आम नागरिक 7.40 प्रतिशत); (सीनियर सिटीजन -7.90 प्रतिशत)
- 15 महीने से 18 महीने से कम: (आम नागरिक7.05 प्रतिशत); (सीनियर सिटीजन -7.55 प्रतिशत)
वही ग्राहकों के लिए ध्यान देने वाली बात ये हैं कि HDFC Bank की 2 करोड़ रुपये से अधिक और 5 करोड़ रुपये तक की एफडी को बल्क एफडी कहा जाता है, जिससे बैंक ने यहां पर 7 दिन से लेकर 10 साल तक की बल्क एफडी ऑफर कर रहा है। ग्राहकों के लिए अपडेट की गई नई ई दरें 3 फरवरी 2024 से लागू है।