नई दिल्ली: यूपी में सरसों के तेल के दाम में आज गिरावट देखने को मिल गई है। बता दें कि पिछले कुछ समय से तेल के दाम स्थिर नजर आ रहे हैं। यूपी में पिछले महीने सरसों का तेल 181 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था। इसी बीच आज सरसों के तेल का दाम (Mustard Oil Price ) महज 148 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
Mustard Oil Price में हुई बढ़ोतरी
उत्तर प्रदेश में आज यानी 10 फरवरी को सरसों का भाव 148 रूपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कल 9 फरवरी को सरसों के तेल का दाम 152 रूपए पर बना हुआ था। यानि कि आज तेल के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। आपको ये भी बता दें की अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल काफी कम दामों में बिकना शुरु हो गया है।
सप्लाई बढ़ने से गिरावट का मिल रहा है संकेत
जानकारों की मानें तो उत्तर भारत में सरसों तेल की खपत काफी ज्यादा हो जाती है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल महाराष्ट्र और गुजरात में सूरजमुखी, सोयाबीन, बिनौला, मूंगफली जैसे अन्य तेलों की अधिक खपत हो जाती है। सप्लाई बढ़ने से भी सरसों तेल के भावो में गिरावट हो चुकी है। कमोडिटीऑनलाइन डॉट कॉम के अनुसार, यूपी में 10 फरवरी को सरसों तेल का भाव 148 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जबकि कुछ महीने पहले सरसों का तेल यूपी में 181 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुका था।
शहर भाव (प्रति लीटर)
-गाज़ियाबाद 148 रूपए
-लखनऊ 152 रूपए
-आगरा 151 रूपए
-मेरठ 147 रूपए
-अलाहाबाद 156 रूपए
-अलीगढ़ 145 रूपए
-कानपुर 200 रूपए
-गौतम बुध नगर 151ृ7 रूपए
-हाथरस 147 रूपए
-रायबरेली 156 रूपए