नई दिल्ली Aadhaar-PAN Link Update: आज के समय सभी लोगों के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड काफी जरुरी है। ऐसे में अगर आपने आपने आधार से पैन कार्ड लिंक नहीं कराया है तो आपको काफी सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।
आपको बता दें पैन कार्ड को आधार से अपडेट करना जरुरी कर दिया गया है। देश में यदि आपको प्रॉपर्टी खरीदनी हो या फिर रिटर्न फाइल करना हो तो पैन कार्ड का आधार से लिंक जरुरी माना जाएगा। हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक, जिन प्रॉपर्टी बायर्स का पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो उन लोगों से इनकम टैक्स विभाग 20 फीसदी टीडीएस लेगा।
पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून तक की थी। लेकिन जिन लोगों ने अभी तक अपना पैन आधार से लिंक नहीं कराया है तो उनका पैन कार्ड डीएक्टिवेट हो जाएगा। अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं तो आप 1000 रुपये का भुगतान कर पैन को आधार से अपडेट कर सकते हैं।
वहीं आपका पैन आधार से लिंक हैं और इस स्टेट्स को को चेक करना चाहते हैं तो आप इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर इस बारे में चेक कर सकते हैं। जान लें कि यदि आपका पैन कार्ड और आधार लिंक नहीं है तो इनकम टैक्स विभाग आपका आईटीआप रिजेक्ट कर सकता है।
पैन-आधार स्टेट्स चेक करने के लिए प्रोसेस
इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट incometax.gov.in/iec/foportal/ पर विजिट करें।
इसके बाद क्विक लिंक्स सेक्शन पर विजिट करें और फिर लिंक आधार स्टेट्स का चुनाव करें।
इसके बाद अपना पैन और आधार कार्ड नंबर भी भरें।
अब आपको व्यू लिंक आधार स्टेट्स वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपको स्क्रीन पर पैन आधार लिंक का स्टेट्स दिखेगा।
अगर आपका पैन कार्ड और आधार लिंक है तो स्क्रीन पर लिंक लिखा देखागा।
अगर ऐसा नहीं होगा तो आपको दोनों कार्ड लिंक करने के लिए जरुरी डिटेल दिखेगी।