Jio-Airtel के इन प्लान में मिलेगा एंटरटेनमेंट का पिटारा, पाएं हॉटस्टार और अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन

Avatar photo

By

Jyoti Kumari

नई दिल्ली: Jio Vs Airtel Plan: टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो एक ऐसी कंपनी हैं, जहां आपको कई एक से एक प्लान देखने को मिलते हैं। जिनमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन मुफ्त साथ दिया जा रहा है।

इनमें कई ऐसे प्लान हैं जो 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलती है। दूसरी ओर बात करें एयरटेल की तो इसके भी कई प्लान शामिल हैं, जिन्हें आपको OTT ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। अगर आप जियो और एयरटेल में से किसी एक प्लान को देख रहे हैं तो आइए, इन दोनों कंपनी के रिचार्ज प्लान्स के बारे में जानते हैं।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

jio 857 Plan

इस प्लान में आपको 2GB का डेटा रोजाना रोलओवर किया जाता है। साथ ही इस प्लान की वैलिडिटी आपको 84 दिन की मिलती है। इसमें वॉइस कॉलिंग के साथ कई और बेनिफिट्स भी साथ दिए जा रहे हैं।

Jio 1198 Plan

रिलायंस जियो के इस प्लान में आप ग्राहकों का पूरा एंटरटेन का ख्याल रखा गया है। इस प्लान के तहत आपको 84 दिन की वैलिडिटी के साथ 2GB का डेटा मिलता है। वहीं इस प्लान में Disney+Hotstar, Sony LIV, ZEE5, Discovery+ JioCinema Premium जैसे कई ऐप का भी फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।

Jio 3227 Plan

इस रिचार्ज प्लान की खासियत यह है कि इसमें आपको हर रोज 2GB का डेटा के अलावा 78 जीबी का अतिरिक्त डेटा मिलता है। साथ ही इसमें आपको अलग से डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना पड़ता है।

Jio 4498 Plan

इस प्लान में आपको कई OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलता है। जिसमें आपको टोटल 14 ओटीटी ऐप का भी फायदा मिल रहा है। इसकी खासियत यह है कि हर रोज डेटा लिमिट के अलावा एक्स्ट्रा डेटा लाभ भी मिल रहा है। साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा के साथ एसएमएस भी मिल रहा हैं।

Airtel के रिचार्ज प्लान

Airtel 699 Plan

एयरटेल के इस वाले प्लान में आपको 56 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। वहीं इसमें आपको हर रोज 2 जीबी का डेटा मिलता है। वहीं अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जा रहा है।

Airtel 999 Plan

एयरटेल के इस प्लान में आप यूजर्स को Xstream Mobile का एक्सेस दिया जा रहा है। इसके अलावा इस प्लान में आपको 84 दिन की वैलिडिटी मिलती हैं। साथ ही इसमें आपको हर रोज 2 जीबी का डेटा मिलता है।

Jyoti Kumari के बारे में
Avatar photo
Jyoti Kumari ज्योति कुमारी, एक अनुभवी पत्रकार हैं। जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 5 साल हो चुके हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत TV 100 News Channel से की थी। इसके बाद इन्होंने National India News में प्रोड्यूसर और Anchor के तौर पर भी काम किया हैं। साथ ही और भी कई मीडिया चैनल्स में काम किया है। लेकिन अब पिछले 2 साल से गैजेट और एंटरटेनमेंट सेक्शन में TimesBull में अपना योगदान दे रही हैं। अगर आपको कंटेंट से रिलेटेड कोई भी शिकायत हो तो आप [email protected] पर ईमेल कर सकते हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App