Aadhaar Update: शादी के बाद बदल गया है सरनेम, जानें महिलाएं आधार कार्ड में कैसे बदलें पता और नाम

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली Change Surname On Aadhaar Card: केंद्र सरकार के द्वारा आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। इस समय इसको बेहद जरुरी दस्तावेज के रूप में जाना जाता है। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आपके काफी सारे काम अटक सकते हैं।

वहीं अगर आपके आधार कार्ड में कोई गलती है तो आप अपने मोबाइल नंबर को अपडेट करना चाहते हैं तो फिर कुछ और आप ये करा सकते हैं। जैसे शादी के बाद लड़कियां अपने आधार कार्ड में सरनेम और पता आदि को बदलवाना चाहती हैं लेकिन इसका तरीका बिल्कुल भी पता नहीं होता है।

आपको इस बारे में फिक्र करने की आवश्यकता नही है क्यों कि आप यहां वह तरीका जान सकते हैं जिसे आप आसानी से अपने आधार में सरनेम आदि को अपडेट करा सकते हैं तो इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

सरनेम बदलने का जानें तरीका

अगर आप भी शादी के बाद अपना सरनेम और पता बदलवना चाहते हैं तो सवाल ये उठता है कि क्या ये काम हो सकता है। जी हां आप आसानी से अपना सरनेम और पता आदि बदलवा सकते हैं। अक्सर शादी के बाद लड़कियां अपना सरनेम आदि बदलवाती हैं तो इसके लिए आपको अपने पति संग नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाना होता है।

आधार सेवा केंद्र जाकर आपको करनेक्शन फॉर्म लेना है और इसको फिल करना है। इसमें ईपको अपना नाम, आधार नंबर जैसी बाकी चीजों को फिल करना होता है। इसके बाद भरे हुए फॉर्म के साथ में अपने पति के आधार कार्ड की कॉपी, मैरिज सर्टिफिकेट की कॉपी और शादी का कार्ड लगाना होता है।

वहीं ध्यान रखें कि इन सभी कागजातों की कॉपी के साथ में ओरिजिनल दस्तावेजों को जरुर ले जाएं। केंद्र पर मौजूदा अधिकारी इन सभी कागजातों की असली कॉपी देख सकते हैं। अब फॉर्म को दस्तावेजों संग संबंधित अधिकारी को दे दें।

अब आपको बायोमेट्रिक होते हैं और साथ में फोटो कि क्लिक करना होता है। अब आपको इसकी तय फीस भी देनी होती है। इसके बाद आपकी जानकारियों को कुछ दिनों के भीतर अपडेट की जाती हैं। अब आप चाहें तो सिर्फ 50 रुपये खर्च करके पीवीसी आधार कार्ड को अपने घर में मंगवा सकते हैं।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App