Important financial and tax deadlines in July 2023: जुलाई का महीना कुछ ही दिनों में खत्म हो जायेगा। इस महीने के साथ ही कुछ जरुरी कामों की डेडलाइन भी खत्म हो जाएगी। ऐसे में आपके पास अधिक समय नहीं है, समय रहते हुए आपको अपना काम पूरा कर लेना चाहिए। आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा 31 जुलाई, 2023 है। यदि समय सीमा चूक जाती है, आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तो आईये जानते हैं कि जुलाई 2023 में किन किन कामों को निपटा लेने बेहद ही जरुरी है।
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का आखिरी तारीख
आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा 31 जुलाई, 2023 है। यानि डेट निकल जाने के बाद आप फॉर्म नहीं भर पाएंगे। यदि आप 31 जुलाई के बाद फॉर्म भरते हैं, तो आपको पेनाल्टी भी देना होगा। इनकम टैक्स रिटर्न लेट से भरने का आखिरी समय सीमा 31 दिसंबर 2023 तय किया गया है। यदि इस तारीख से पहले आप फॉर्म नहीं भरते हैं, तो आप रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे।
PAN- Aadhaar Link जोड़ने की तारीख
पैन-आधार लिंक करने की समय सीमा 30 जून 2023 को समाप्त हो गई है। पैन कार्ड उन नागरिकों के लिए निष्क्रिय हो जाएगा जिन्होंने इसे अभी तक लिंक नहीं किया है। जबकि आयकर रिटर्न बिना लिंकेज के दाखिल किया जा सकता है, विभाग आपके रिटर्न पर कार्रवाई नहीं करेगा। जो नागरिक ऐसा करने में विफल रहे, उन्हें ₹1,000 का जुर्माना देकर अपने पैन को आधार से लिंक करवाना होगा। 30 जून 2023 तक जुर्माना ₹500 था।
एचडीएफसी बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट
प्राइवेट बैंक ने सीनियर सिटीजन के लिए एक फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पेश किया है, जिसमें निवेश करने की लास्ट डेट 7 जुलाई 2023 तक बढ़ा दिया गया है। यानि आज इस योजना में निवेश करने का आखिरी तारीख है। उच्चतम ब्याज दर 5 साल 1 दिन से 10 साल के लिए 7.75 फीसदी है।