7th Pay Commission: फरवरी महीने की शुरूआत में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में बढ़ोतरी के साथ सैलरी में होगा बंपर इजाफा

Avatar photo

By

Adarsh Pal

नई दिल्ली 7th Pay Commission: हाल ही में डीए बढ़ोतरी को लेकर अच्छी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मार्च महीने तक डीए के बढ़ने की उम्मीद हैं। इस बार डीए में 4 फीसदी तक इजाफा हो सकता है। अगर मार्च महीने में डीए में इजाफा किया जाता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा हो सकता है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मार्च महीने में डीए बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अगर डीए में घोषणा होती है तो 4 फीसदी इजाफा होन से कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता 50 फीसदी हो जाएगा। इससे पहले अक्टूबर महीने में डीए में इजाफा किया गया था। इसको 1 जुलाई को 4 फीसदी बढ़ाकर 46 फीसदी कर दिया गया था। अब कर्चारियों को ध्यान देना होगा कि महंगाई से निजात दिलाने के लिए कर्मचारियों को डीए दिया जाता है। जिसके बाद सैलरी भी बढ़ती है।

कैसे होती है डीए कैलकुलेशन

केंद्र सरकार के कर्मचारियों की साधारण जानकारी के लिए डीए मूल वेतन के फीसदी के रूप में दिया जाता है और डीआर पेंशन की रकम के फीसदी के रूप में दिया जाता है। बता दें डीए और डीआर को साल में दो बार संशोधित किया जाता है। 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू होने वाले डीए की घोषणा खासतौर पर मार्च और सितंबर के आसपास होती है।

इतने लाख कर्मचारी होंगे लाभान्वित

अगर मार्च महीने में डीए में इजाफा हो जाता है तो केंद्र सरकार के इस कदम से करीब 48.67 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनधारकों को लाभ होगा। डीए और डीआर दोनों को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय खजाने पर प्रभाल सालाना 12857 करोड़ रुपये अनुमानित है।

Adarsh Pal के बारे में
Avatar photo
Adarsh Pal आदर्श पाल छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त कर टाइम्सबुल मीडिया में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में माहिर और पत्रकारिता में लगभग 3 साल का अनुभव। टाइम्सबुल में आने से पहले आदर्श पाल न्यूज बाइट और न्यूज चेकर हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App