Gold Price Today: शुक्रवार को महंगा सोना आज धड़ाम से गिरा, 46 हजार के करीब आया रेट, जानें 10 ग्राम का भाव

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार ही बदलाव देखने को मिल रहा है। सोना किसी दिन सस्ता तो दूसरे ही पल महंगा होता हुआ नजर आ रहा है। आज यानी शुक्रवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। चांदी की भी कीमत फिसल गई है।

वीकेंड से पहले सोने की कीमतों में कमी देखने को मिली है, जिससे एक बार फिर भी लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। यदि आप सोना खरीदने के बारे में प्लान कर रहे हैं, तो आपके पास बढ़िया मौका है। तो आपको गोल्ड और सिल्वर की खरीदारी करने से पहले एक बार दाम जरूर जान लेना चाहिए।

आज सोने में सोने की कीमत

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,650 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,880 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किये गए हैं।

मुंबई में सोने का क्या है भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम कीमत 57,500 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 62,730 रुपये है।

चेन्नई में आज सोने की कीमत
चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,950 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में सोने का क्या है भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,550 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता में सोने की कीमत
कोलकत्ता में 24 कैरेट सोने की कीमत 62,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 57,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

गुरूग्राम में सोने के रेट
गुरूग्राम में 24 कैरेट सोने की कीमत 62,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज यानी 23 फरवरी क 995 शुद्धता वाले सोने का रेट 61779 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया जा रहा है। वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने के भाव गिरकर आज 56817 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। ज्यादातर लोग गहना बनाने के लिए 22 कैरट वाला सोना इस्तेमाल करते हैं। 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने की कीमत आज 46520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने की कीमत 36286 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकार पहुंच गया है।

सोने के दाम कब बढ़ जाये इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है, इसलिए जल्दी से खरीदारी कर लें।

चांदी की कीमत क्या है?

आज यानी 22 फरवरी को चांदी की कीमत 69393 रुपये दर्ज की गई है। चांदी खरीदने का आपके पास अच्छा अवसर है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App