Gold Price Today: रविवार को नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया सोने का दाम, 10 ग्राम की कीमत जान छूटे पसीने

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भारत में सोने और चांदी (Gold Price Today) के दाम लगातार बढ़ते हुए ही चले जा रहे हैं। गोल्ड के दाम ने आसमान को छू लिया है। भारत में आज यानी 10 मार्च 2024 (Gold silver today Rate) को सोने के दाम में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला है। जिस तरह सोने के भाव बढ़ते हुए चले जा रहे हैं, इसे देखकर लोगों की चिंताए भी बढ़ गई है।

भारत में सोने की कीमतों में लगातार ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 24 कैरट वाले सोने के दाम 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गए हैं। 22 कैरेट सोने की औसत कीमत लगभग 60,750 रुपये है। गोल्ड इस समय अपने हाई लेवल पर पहुंच गया है।

जबकि, चांदी की कीमत 75,700 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यदि आप ऐसे में खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले अपने शहर का एक बार रेट जरूर जान लें।

आज दिल्ली में क्या है सोने का रेट

दिल्ली में आज यानी 10 मार्च को 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,420 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में सोने का भाव क्या है

मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,750 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,270 रुपये है।

अहमदाबाद में गोल्ड का दाम क्या है

अहमदाबाद में, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,800 है, और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,320 रुपये है।

बेंगलुरु में क्या है गोल्ड की कीमत

बेंगलुरु में, 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,750 है, और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,270 रुपये है।

जयपुर में सोने की कीमत क्या है

जयपुर में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,900 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,420 रुपये है।

पटना में गोल्ड का दाम क्या है

पटना में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,800 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 66,320 रुपये है।

आपको बता दें कि इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं किये गए हैं। गहने बनाने के लिए सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क एक बार जरूर करें।

जानिए Gold की शुद्धता 
24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना माना जाता है, वहीं 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल को मिलाया जाता है।  इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App