Today’s Gold Rate : शादियों का सीजन शुरू हो गया है। शादियों के समय में सोने की डिमांड खूब ब खुद बढ़ जाती है। जिस घर में लड़की की शादी होती है, वहां सोने की खरीदारी सबसे अधिक होती है। सोने और चांदी के दाम में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।
मीडिया में चल रही है खबरों की मानें तो अभी आने वाले दिनों में सोने के भाव में और और अधिक इजाफा देखने को मिलने वाला है। यदि आप खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको उससे पहले अलग -अलग शहरों के दाम जान लेने चाहिए।
भारत में 25 नवंबर 2023 को 10 ग्राम सोने की कीमत अलग – अलग शहरों में अलग दर्ज की गई है। औसतन यह लगभग 62,000 रुपये है। विशेष रूप से, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम लगभग 61,970 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
जबकि, चांदी का मौजूदा रेट 76,200 रुपये प्रति किलोग्राम है। लग्न का सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में सोना-चांदी (Gold Silver Price) खरीदने की भीड़ देखने को मिल रही है। जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी के दाम:-
सोने-चांदी की कीमतें मजबूत
ग्लोबल मार्केट में सोना 3.41 डॉलर की तेजी के साथ 1993.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 23.66 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। देश में आज सोने और चांदी के दाम स्थिर हैं।
सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों से मिली राहत
GoodReturns वेबसाइट के मुताबिक, आज मुंबई में 22 कैरेट सोने का रेट 56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम ट्रेंड कर रहा है। जबकि, 24 कैरेट सोने का रेट 61,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।
जबकि,18 कैरेट सोने का रेट 46,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आज यानी 25 नवंबर को चांदी का रेट 76,200 रुपये प्रति किलोग्राम है।
प्रमुख महानगरों में सोने की कीमत (24 कैरेट)
मुंबई- मुंबई में गोल्ड की कीमत 61970 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दिल्ली- राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 62120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
कोलकाता- कोलकाता में सोने की कीमत 61970 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई- चेन्नई में सोने का भाव 62500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?
24 कैरेट सोना बिल्कुल शुद्ध माना जाता है। हालांकि, गहने बनवाने के लिए 22 कैरेट वाले सोने का इस्तेमाल किया जाता है।