LPG ग्राहकों को बड़ा झटका! इतने तक बढ़ाए गए गैस के दाम, जानिए नए प्राइस

Ajeet Singh

By

Ajeet Kumar

नई दिल्ली:देश में महंगाई इस कदर हावी है, कि लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। तो वही लगातार बढ़ रही एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें भी लोगों को निराशा देने लगी है। कम कमाई रखने वाले लोगों के लिए आज के समय में  परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। तो फरवरी के माह में देश की तेल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के कीमतों में ₹14 की बढ़ोतरी कर दी है। इसका असर देश के लोगों पर पड़ने वाला है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही उथल-पुथल के बीच तेल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के 14 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। जिसका असर ग्राहकों पर होने वाला है। हालांकि यह बढ़ोतरी 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में की गई है। जिससे घरेलू एलपीजी सिलेंडर में यानी की 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। जिससे 4 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर पहले के भाव पर मिलता रहेगा।

जैसा कि आप को पता हैं, कि महीने के शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनी एलपीजी सिलेंडर के दाम तय करती है, तो वही घरेलू एलपीजी सिलेंडर ग्राहकों राहत देते हुए बड़ा ऐलान किया है।

ये रहे 19 किलोग्राम कमर्शियल सिलेंडर के दाम

तो वही कंपनियो के नए रेट अपडेट के बाद में दिल्ली में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1769.50 रुपए पहुंच गई है। वहीं कोलकाता में 19 kg कमर्शियल गैस सिलेंडर कीमत 1887.00 रुपए पहुंच गई हैं। और मुंबई में 1723.50 रुपए है और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1937 रुपए पहुंच गई है।

सरकार ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के कीमत नहीं बढ़ाई गई है,  वही घर के किचन के बजट पर इसका कोई असर नहीं होगा, लेकिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ने के बाद से होटल का खाना महंगा हो सकता है, जिससे आप को यहां पर रेस्टोरेंट में ज्यादा बिल चुकाना पड़ सकता है।

Ajeet Kumar के बारे में
Ajeet Singh
Ajeet Kumar छत्रपति शाहू जी महाराज युनिवर्सिटी कानपुर से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर करने के बाद मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा, फर्स्ट न्यूज 24X7 में 6 महीने तक कटेंट राइटर बतौर काम किया। इसके बाद आवाज न्यूज ऐप में अपनी सेवाएं दी। मौजूदा समय में पिछले 3 साल से अधिक समय से टाइम्सबुल पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। यहां पर बिजनेस, निवेश जैसे बीट पर खबरें लिख रहा हुं। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App