नई दिल्लीः एक बार फिर लोगों की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है, जिससे चारो ओर निराशा देखने को मिल रही है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब 4 महीने बाद इजाफा कर दिया है, जिससे अब खाना बनाना महंगा हो गया है। वैसे सरकार ने यह बढ़ोतरी व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर पर की है।
मंगलवार सुबह एलपीजी सिलेडंर की कीमतों में 7 रुपये का इजाफा कर दिया गया है, जिसके बाद अब खरीदारी करने के लए ज्यादा दाम चुकाने होंगे। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे दाम स्थिर बने हुए हैं। अब कमर्शियल सिलेंडर की खरीदारी करने के लिए आपको कितने रुपये खर्च करने होंगे यह जानने के लिए हमारा आर्टिकल नीचे तक पढ़ना होगा।
यहां इतने रुपये में खरीदें एलपीजी सिलेंडर
नियमानुसार वैसे महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया जाता है। बीते महीने यानि एक जून को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 83 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला था। इस बार तेल कंपनियों ने फिर चौंकाने वाला फैसला लेते हुए सबको हैरान कर दिया है।
तेल कंपनियों के मुताबिक, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 7 रुपये का इजाफा कर दिया है, जिससे लोगों की जेब का बजट बिगड़ गया है। इस बार एक जुलाई को कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली की
इन शहरों में जानें गैस सिलेंडर का रेट
तेल कंपनियों द्वारा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद आपको कुछ शहरों में इसके रेट जानने जरूरी हैं। देश की राजधानी दिल्ली में अब आप कमर्शियल गैस सिलेंडर को 1773 रुपये में खरीदकर घर ला सकते हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गैसे सिलेंडर को 1895.50 रुपये में खरीद सकते हैं। आर्थिक राजधानी मुंबई में गैस सिलेंडर 1733.50 रुपये में खरीदा जा सकेगा।