नई दिल्ली EPFO News: अगर आप ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। ईपीएफओ ने लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट दिया है। जिसके बारे में जानना बेहद जरुरी हैं। इसमें संस्था ने कहा कि सदस्य अपने 11 विवरणों को सही से अपडेट करें। नहीं तो आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। इस धोखाधड़ी से बचने के लिए फॉर्म भरते समय सही जानकारी देनी चाहिए। इन सभी जानकारियों के मेल न खाने पर आपके द्वारा किया गया दावा खारिज हो सकता है। इनमें तीन दस्तावेजों की जरुरत होती है।
ये जानकारियां होनी चाहिए बिल्कुल सहीं
आपको बता दें जिन जानकारियों का आप संशोधन कर सकते हैं उसमें यूजर्स का नाम, लिंग, पिता का नाम, जन्म तिथी, वैवाहिक स्थिति, ज्वाइन करने की तारीख, छोडने की तिथि, छोड़ने का कारण और आधार नंबर आदि शामिल है। सर्कुलर के मुताबिक एक EPF सदस्य खासतौर पर 11 विवरणों में से 5 को सही करने की परमीशन देता है। इसमें भले ही काफी सारे आवेदन किए गए हों। जानकारी के मुताबिक, 11 विवरणों में से केवल वैवाहिक स्थिति को दो दफा बदला जा सकता है। बाकी जानकारियों को दो बार बदलने का प्रावधान है।
इसे भी पढ़ें- कुछ दिन और घिसे अपना पुराना मोबाइल, इस सितम्बर महीने आ रहे हैं 6 से ज्यादा नए फोन्स
बदलाव करने का तरीका
EPF खाताधारक को सदस्य सेवा पोर्टल से प्रोफाइल का डेटा सही से आवेदन जमा करना होगा। इसमें ये जरुरी दस्तावेज पोर्टल पर भी अपलोड किए जाएंगे और आने वाले समय के लिए सर्वर पर रखा जाएगा। इसकी खास बात ये है कि सभी सदस्य अगर कोई बदलाव करते हैं तो उनको नियोक्ता की तरफ से अप्रूव कराना होगा। EPF खाताधारक का अनुरोध नियोक्ता के लॉगिन पर भी दिखेगा। इसके अलावा, नियोक्ता की रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर ईमेल सेंड किया जाएगा। EPF खाताधारक सिर्फ उस डेटा का करेक्शन करा सकते हैं जो कि इस समय बनाया गया है। पिछले संस्थानो से जुड़े सभी सदस्यों के खातों के लिए कोई संशोधन नहींं होगा।
जानें किन दस्तावेजों की होगी जरुरत
आपको बता दें EPFO के द्वारा एक लिस्ट जारी की है। जिसमें कुछ जरुरी दस्तावेजों के बारे में बताया गया है। इसमें उदाहरण के तौर पर नाम, लिंग और सही करने के लिए आधार कार्ड जरुरी जमा करना होगा। एक साधारण संशोधन के लिए आधार कार्ड के साथ पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि को अपलोड करना होता है। अगर सदस्य की मौत हो जाती है तो नाम सुधार के लिए उत्तरादिकारी के द्वारा डेथ सर्टिफिकेट आदि को जमा करना होगा। बड़ें सुधार के लिए आधार के साथ में दो और दस्तावेजों को जमा करना होगा।
इसे भी पढ़ें- Today offer: नहीं मिलेगी ऐसी डील, इतनी सस्ती हुई तूफानी बाइक Hero HF Deluxe
जानें अप्लीकेशन करने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले UAN नंबर से लॉगइन करना होगा।
इसके बाद ज्वाइंट डिक्लेरेशन टैब पर क्लिक करना होगा। जिसमें मोबाइल का ओटीपी आएगा।
ओटीपी डालने के बाद एक ज्वाइंट लेटर स्क्रीन दिखने लगेगा।
इसमें दी गई लिस्ट में जरुरी दस्तावेजों का विवरण देना होगा।
इसके बाद अकाउंट होल्डर के द्वारा जमा करने के बाद नियोक्ता को भी इसे अप्रूव करना होगा।