नई दिल्ली PAN Aadhaar Link: पैन कार्ड सबसे अहम दस्तावेज के रुप में बन गया है। इसको लेकर देश की सरकार ने पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करना जरुरी कर दिया है। इसको लेकर जारी आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 तय की गई थी। जिसके बाद 1000 रुपये की लेट फीस के साथ बढ़ाकर 31 मार्च 2023 कर दिया गया है। इसके बाद इसकी आखिरी तारीख 30 जून 2023 तक दी गई है।
जानकारी के लिए बता दें पैन कार्ड और आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख में केवल कुछ ही दिन बचे है। अगर आपके अभी तक ये जरुरी काम नहीं किया है। तो अब जरुर कर लें। अगर ये काम नहीं हुआ तो आपसे सारे काम बीच में ही अटक सकते हैं। जैसे कि बैंक के लेन-देन, नया खाता खुलवाना आदि नहीं कर पाएंगे। इसमें न ही टैक्स रिफंड होगा। पैन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने का आसान स्टेप्स दिया गया है। चलिए इसके बारे में जानते हैं। कि किस तरह से आप 1000 रुपये की लेंट फीस देकर दोनों को लिंक करा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, Shreyas Iyer, Jasprit Bumrah और Rishabh Pant जल्द दिखेंगे मैदान पर
बैंक खाता वाले इस तरह लिंक करें पैन और आधार
इसके लिए सबसे पहले https://eportal.incometax.gov.in/ पर विजिट करें। इसके बाद क्विक लिंक वाले सेक्शन पर जाकर लिंक आधार पर क्लिक करें।
इसके बाद अपना पैन और आधार नंबर डालें और वैलिडेट पर क्लिक करें।
इसके बाद एक ओटीपी आएगा जिसको डालकर वेरिफाई करें और इनकम टैक्स टाइनल पर प्रोसीड करें।
इसके बाद 2023-24 का चयन करें और टाइप ऑफ पेमेंट 500 पर क्लिक करें और कंटीन्यू करें।
अब आपको 1000 रुपये का पेमेंट करना होगा जिसमें कंटीन्यू पर क्लिक करें।
इसका अगला पेज मोड ऑफ पेमेंट पर क्लिक करना है। इसके बाद बैंक का ऑप्शन दिखेगा,जिसमें बैंक की ब्रांच को चुनें।
अब आपका पैन और आधार लिंक हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Adipurush के कारण नेपाल में दंगे जैसे हालत, सड़कों पर पुलिस और सिनेमाघर में भारत की फिल्में बैन
बैंक खाता न होने वाले ऐसे करें लिंक
सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेट की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर विजिट करें।
इसके बाद वेबसाइट पर e-Pay टैक्स पेज पर जाएं।
यहां पर आपको हाइपर लिंक दिया जाएगा जिसमें क्लिक हीयर लिखा होगा। इस पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपका नया पेज ओपन होगा जो कि आपको NSDL पोर्टल पर विजिट कराएगा।
Protean पोर्टल पर चालान नंबर और आईटीएनएस 280 में जाकर प्रोसीड पर क्लिक करना है।
अब टैक्स अप्लीकेशन सेक्शन में जाना है। जिसमें इनकम टैक्स पर क्लिक करना है।
अब टाइप ऑफ पेमेंट वाले सेक्शन में जाएं और वहां पर अदर रिसिप्ट पर क्लिक करना है।
अब आपको असेसमेंट ईयर सेलेक्ट करना है और जरुरी डिटेल भरनी है।
अब आपको प्रोसीड पर क्लिक करना है जिसके बाद आपका आधार पैन से लिंक हो जाएगा।