DA HIKE UPDATE: होली से पहले कर्मचारियों की चमकी किस्मत, डीए में हुई इतने फीसदी की बढ़ोतरी

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते(डीए) बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद लोगों के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिली। इसके बाद अब राज्य सरकारें भी महंगाई भत्ते यानी डीए में बढ़ोतरी करने का क्रम राजरी है।

कर्नाटक, झारखंड और अरुणाचल प्रदेश के बाद हरियाणा में डीए इजाफा कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियी की सैलरी में ठीक ठाक इजाफा किया जाएगा, जो हर किसी के लिए वरदान की तरह साबित होगा। इसका फायदा बड़ी संख्या में परिवारों को होने जा रहा है। सरकार ने आधिकारिक रूप से भी महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी है, जो हर किसी को खुश रखने के लिए काफी है।

महंगाई भत्ते से जुड़ी जरूरी बातें

राज्य सरकार की तरफ से हरियाणा में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते यानी डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद यह बढ़कर 50 फीसदी हो गया, जिससे पहले कर्मचारियों को 46 प्रतिशत का फायदा मिल रहा था। इसका लाभ बड़ी संख्या में कर्मचारियों को मिल रहा है।

नई दरें 1 जनवरी से प्रभावी मानी जाएंगी। इसके अलावा जनवरी और फरवरी महीने का बकाया भुगतान मई महीने में किया जाएगा। राज्य सरकार ने अपने पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों को एक जनवरी 2024 से महंगाई राहत देने का आदेश जारी कर दिए हैं। कर्मचारियों को अप्रैल 2024 में देय उनकी मार्च 2024 पेंशन/पारिवारिक पेंशन के साथ डीआर का भुगतान भी करने का काम किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने भी लिया था चौंकाने वाला फैसला

केंद्र की मोदी सरकार ने कुछ दिन पहले चौंकाते हुए कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते यानी डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था। इसके बाद यह बढ़कर 50 फीसदी करने का फैसला लिया गया है,जिससे सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

इसका फायदा करीब एक करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा, जो लोगों का दिल जीतने के लिए काफी है। अब जो डीए बढ़ाने पर मुहर लगाई गई है, उसकी दरें 1 जनवरी 2024 से लागू किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार की तरफ से हर साल दो बार डीए बढ़ोतरी की जाती है। इसकी दरें 1 जनवरी और एक जुलाी से लागू की जाती हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App