नई दिल्ली: UP Awas Yojana Beneficiary List: केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आमजनों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं को चलाकर सरकार आमजनों की आर्थिक मदद करती है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी आवास विकास योजना लखनऊ नाम से नई योजना शुरू की है। सरकार का उद्देशय यूपी आवास विकास योजना (Uttar Pradesh Awas Yojana) के जरिए लोगों को पक्के मकान मुहैया कराना है। इस योजना के जरिए सरकार आर्थिक रूप से कमजोर, निम्न आय वर्ग के लोगों और गरीब लोगों (बीपीएल कार्ड धारकों) को काफी कम कीमत पर मकान उपलब्ध कराएगी। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) बोर्ड ने लखनऊ और अन्य शहरों में कई फ्लैट, मकान और प्लॉट योजनाओं को अलग-अलग नामों से लॉन्च किया है।
इसे भी पढ़ें- Salt Astrology: अगर घर में आये-दिन होते है झगड़े तो आज ही ट्राय करें नमक के यह टोटके, बदल जाएगी जीवन
UP Awas Yojana Beneficiary List
उत्तर प्रदेश के जो इच्छुक व्यक्ति घर खरीदना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने सपनों का घर पा सकते हैं। चलिए हम आपको उत्तर प्रदेश आवास योजना लखनऊ की जानकारी देंगे।
UP Awas Yojana की लिस्ट कैसे देखें?
इसके लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट https://upavp.in पर जाना होगा।
इसके बाद पब्लिक नोटिस सेक्शन में जाएं।
अब आपके सामने एक ड्रॉप डाउन मेन्यू खुलेगा, जिससे लाभार्थी सूची देख सकेंगे।
बता दें कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही धानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) टाउनशिप में पार्क, खेल के मैदान और शैक्षणिक संस्थान जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उत्तर प्रदेश के 19 शहरों में 3,516 प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस योजना के जरिए लोगों को मकान के लिए 2,50,000 रुपये तक की छूट दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ के आलावा कई अलग-अलग शहरों में हाउसिंग/फ्लैट/प्लॉट प्रोजेक्ट लॉन्च किए हैं। इन घर को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खरीद सकते हैं। वेबसाइट पर आपको एक आवेदन फॉर्म मिलेगा, जिसे भरना होगा। इसके साथ वेबसाइट पर नीलामी के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी।
PM Awas Yojana New Update 2023
बता दें कि इस योजना के तहत 400 वर्ग फुट मकान लेने के लिए सिर्फ 13.6 लाख रुपये खर्च करने होंगे। इसमें मकान आवंटित करने के लिए कोई लॉटरी प्रक्रिया नहीं रखेगी। मकान पहले आओ और पहले पाओ प्रक्रिया के आधार पर दिया जाएगा। सरकार इसके तहत सभी वर्गों को सस्ते दामों पर मकान उपलब्ध कराएगी।
इसे भी पढ़ें- 75 हजार वाला Samsung का फोन अब 5 हजार से भी कम में बिक रहा, मोटी बचत कराएगी ये साइट
UP Awas Yojana में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
केंद्र और राज्य दोनों सरकारें यूपी आवास विकास योजना (Uttar Pradesh Awas Yojana), जिसे वन-टाइम सेटलमेंट स्कीम (OTS-2020) के नाम से भी जाना जाता है। इसके माध्यम से सस्ते दामों पर मकान उपलब्ध कराने का काम कर रही हैं। इस योजना में रजिस्टर्ड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर आपको रजिस्ट्रेशन के बारे में सारी जानकारी मिल जाएगी। वहीं एलडीए के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) में 4512 घरों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। ऐसे में जल्दी से रजिस्ट्रेशन करें।