नई दिल्ली Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana List: केंद्र सरकार के द्वारा काफी सारी सरकारी योजनाओं को संचालित किया जा रहा है। इसमें राज्य सरकार के द्वारा भी किसानों के लिए काफी सारी स्कीम का संचालन किया जा रहा है। आपको बता दें राजस्थान सरकार ने किसानों के कर्ज को माफ करने के लिए राजस्थान किसान कर्ज योजना (Rajasthan Kisan Karj Mafi Yojana) को लागू किया गया है। इस योजना के तहत किसान अपने कर्ज माफी के लिए आवेदन कर सकते हैं। या फिर जिन किसानों ने आवेदन किया था उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है। इसको देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- गरीबी मिटा रहा 10 का नोट, यहां से बदले में मिल रहे 18 लाख रुपये, जानें तरीका
जानकारी के लिए बता दें अगर किसी किसान ने सरकार से लोन ले रखा है तो उसका 2 लाख रुपये तक का लोन माफ हो सकता है। इसके लिए राजस्थान सरकार ने किसान कर्ज योजना का संचालन किया है। इसके लिए किसान आवेदन कर सकते हैं। वहीं इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसकी लिस्ट के बारे में जान सकते हैं।
किसान सरकार की इस स्कीम के बारे में ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर जान सकते हैं। इसके साथ माफ हो रहा कर्ज के बारे में जान सकते हैं। वहीं इस लिस्ट को राजस्थान सरकार ने दो कैटेगरी में लागू किया है। सरकार की इस स्कीम के तहत दोनों कैटेगरी में लघु एवं सीमांत किसानों को लाभ दिया जा रहा है। इस लिस्ट की पहली कैटेगरी में छोटी किसानों को रखा गया है। जिनके पास 2 हैक्टेयरर तक की जमीन है।
इसे भी पढ़ें- BCCI ने लिया बड़ा फैसला, भारतीय टीम में होगा ये बदलाव, कम कर दि जाएगी ये चीज
राजस्थान किसान कर्ज माफ़ी के लिए प्रोसेस
बता दें राज्य के जिन किसानों ने इस स्कीम के तहत आवेदन किया है। अब वह किसान लिस्ट में अपने नाम देख सकते हैं। इसके लिए कुछ चरणों का पालन करना होगा।
इसके लिए सबसे पहले राजस्थान सहकारिता विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपके सामने वेबसाइट पर होम पेज ओपन किया जाएगा।
इसके बाद होम पेज पर एक सर्च ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। बाद में आपके सामने नया पेज ओपन होगा।
इसके बाद मांगी गई सारी जानकारी बैंक का नाम, पैक्स का नाम, ब्रांच का नाम आदि देना होगा।
सारी डिटेल को भरने के बाद सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद कंप्यूटर की स्क्रीन पर आपके एरिया के मुताबिक राजस्थान सरकार कर्ज को माफी की लिस्ट दिख जाएगी। इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।