नई दिल्लीः आपके घर-परिवार में कोई केंद्रीय कर्मचारी या पेंशनधारक है तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। मोदी सरकार ने हाल में डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी हुई, इन लोगों को एक नहीं दो-दो तोहफे मिलने जा रहे हैं। सरकार अब जल्द ही डीए में एक बार फिर 4 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 18 महीने का एरियर खाते में ट्रांसफर करने जा रही है।
अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो फिर अब घर बनाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी, जिसके लिए सरकार ने एक ऐसी स्कीम शुरू कर दी है। सरकार मकान और घर बनाने के लिए सरकार सस्ती दरों पर एडवांस रकम दे रही है, जिसका फायदा आप आराम से उठा सकते हैं।
- सरकार बढ़ाने जा रही इतना डीए
मोदी सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करने जा रही है। बढ़ोतरी के बाद डीए 42 फीसदी हो जाएगा, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 38 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है।
- कर्मचारियों को मिल इतने ब्याज पर पैसा
केंद्र सरकार अब कर्मचारियों को मकान बनाने के लिए 25 लाख रुपये दे रही है, जिसके लिए आपको कुछ तय की गई शर्तों को मानना होगा। यह पैसा लेने के बाद आपको ब्याज देना होगा। सरकार इस रकम को लोन के रूप में मुहैया कराती है। होम लोन पर पहले 7.9 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता है, जिसे घटाकर अब 7.1 प्रतिशत कर दिया है।
- इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
केंद्रीय कर्मचारियों को अब होम लोन पर कम ब्याज चुकाना होगा। सरकार की ओर से इसके लिए ऑफिशियल मेमोरेंडम भी जारी कर दिया गया है। इससे देश के करीब 47 लाख कर्मचारियों को बंपर फायदा देखने को मिलेगा।
- जानिए एडवांस मिलेंगे कितने लाख रुपये
मोदी सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस सरकारी स्कीम में कर्मचारियों को 2 तरह की सुविधाएं मिलेंगे या तो आप अपनी बेसिक सैलरी से 32 महीने का या फिर अधिकतम 25 लाख रुपये की राशि एडवांस के रूप में प्राप्त कर सकते हैं।