7TH PAY COMMISSION: चुनाव से पहले कर्मचारियों की लगी लॉटरी, सरकार ने दिया ऐसा तोहफा कि झूमे लोग

Avatar photo

By

Vipin Kumar

DA HIKE NEWS UPDATE: देशभर में आम चुनावों की तारीखो की घोषणा हो चुकी ही है, जिसमें 7 चरणों में वोटिंग होगी। चुनाव का आगाज 19 अप्रैल से होगा, जबकि 1 जून 2024 को आखिरी चरण में मतदान कराया जाएगा। सभी सीटों के नतीजे 4 जून को जारी किए जाएंगे। इसके अलावा चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने संभव माने जा रहे हैं।

चुनाव से पहले राज्य सरकारें अपने-अपने कर्मचारियों के लिए खजाने का पिटारा खोले हुए हैं। तीन राज्य सरकारों ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते यानी डीए में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। इसमें आध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा की सरकार शामिल हैं, जिन्होंने अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाया है। इससे कर्मचारियों के डीए में बंपर इजाफा किया जाएगा।

हरियाणा सरकार ने बढ़ाया इतने फीसदी डीए

हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे सैलरी चीते की तरह छलांग लगाएगी। इस बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA और DR 46 प्रतिशत से बढ़कर 50 प्रतिशत पहुंच चुका है। बढ़े हुए डीए की दरें नए साल यानी 1 जनवरी से लागू मानी जाएंगी।

सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा हुआ डीए और डीआर मार्च से मिलने लगेगा, जिसका लाभ बड़ी संख्या में कर्मचारियों को होने जा रहा है। बकाया पैसा सीधे अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 फीसदी डीए बढ़ाने का फैसला लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों के लिए घोषणा किसी बूस्टर डोज की तरह मानी जा रही है। 3.90 लाख कर्मचारियों और 1.20 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा। छ

केंद्र सरकार ने हाल ही में बढ़ाया डीए

केंद्र सरकार ने हाल ही में कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया था। इसके बाद डीए बढ़कर 50 प्रतिशत हो गया, जिससे सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इससे पहले कर्मचारियों का को 46 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा था।

इससे एक करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा, जिसकी बढ़ी हुई दरें 1 जनवरी से लागू की जाएंगी। सावतें वेतन आयोग के अनुसार, हर साल डीए में दो बार इजाफा किया जाता है, जिसकी दरें जनवरी और एक जुलाई प्रभावी होती हैं। इससे पहले अक्टूबर महीने में डीए बढ़ाया गया था।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App