नई दिल्लीः केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों की अब किस्मत चमकने जा रही है, जिन्हें सरकार एक नहीं बल्कि दो-दो बड़ी सौगात देने वाली है। अब चर्चा है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार डीए में बढ़ोतरी के साथ फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने जा रही है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है।
अगर ऐसा होता है तो फिर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होना संभव माना जा रहा है। वैसे भी कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में 4 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है, जिससे हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक दिख रही है। सरकार ने आधिकारि तौर पर डीए बढ़ाने की तारीख की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बड़ा दावा किया जा रहा है।
इतने फीसदी हो जाएगा डीए
केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा करने जा रही है। इसके बाद डीए बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा, जिसके बाद बेसिक सैलरी में ठीक ठाक इजाफा होना संभव माना जा रहा है। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 42 प्रतिशत डीए मिल रहा है। सातवें वेतन आयोग में हर साल दो बार डीए बढ़ाने की व्यवस्था की है।
इससे पहले मार्च महीने में डीए 4 फीसदी बढ़ाया गया था, जिसके बाद से अब चर्चा तेजी से चल रही है। डीए की बढ़ी हुई दरें, जुलाई और जनवरी से लागू मानी जाती हैं। अगर अब यह चौंकाने वाला ऐलान किया जाता है तो फिर जुलाई 2023 से इसका फायदा मिलना तय माना जा रहा है।
फिटमेंट फैक्टर में होगा इजाफा
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में भी बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। अगर ऐसा होता है तो फिर महंगाई में यह किसी बूस्टर डोज से कम नहीं होगा। इसके बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी होना संभव माना जा रहा है।