LIC Jeevan Shiromani Policy 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम देश की जानी-मानी बीमा कंपनी है और इसकी गजब की पॉलिसी उपलब्ध हैं, जिनमें निवेश करके आप भविष्य के लिए बड़ा फंड बना सकते हैं। ऐसे ही हम एलआईसी (LIC) की एक पॉलिसी की बात कर रहे हैं, जिसका नाम एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी (LIC Jeevan Shiromani Policy) है। यह एक गैर-लिंक्ड योजना है और क सीमित प्रीमियम मनी बैक योजना है। इस पॉलिसी में मिनिमम बेसिक सम एश्योर्ड की रकम 1 करोड़ रुपये है। एलआईसी (LIC) ने यह पॉलिसी उच्च वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई है। इस पॉलिसी में 4 साल तक हर महीने 94000 रुपये निवेश करने होंगे।
इसे भी पढ़ें:- घर बैठे है बेरोजगार? तो अब अपने पुराने फोन से कमाएं हजारों रूपये, घरवाले भी हो जाएंगे खुश
LIC Jeevan Shiromani Policy 2023
एलआईसी (LIC) ने एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी (LIC Jeevan Shiromani Policy) की शुरुआत 2017 में की थी। इसमें सिर्फ 4 साल के लिए निवेश करके 1 करोड़ रुपये तक कमा सकते हैं।
LIC Jeevan Shiromani Policy 2023 के सर्वाइवल फायदे
एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी में सर्वाइवल लाभ की बात करें तो इसमें बीमित राशि का एक निश्चित प्रतिशत मिलता है। जैसे- 14 साल की पॉलिसी में 10वें और 12वें साल में सम एश्योर्ड का 30 फीसदी दिया जाता है। वहीं 16 साल की पॉलिसी में 12वें और 14वें साल में 35 फीसदी सम एश्योर्ड दिया जाता है। 18 साल की पॉलिसी में 14वें और 16वें साल में 40 फीसदी सम एश्योर्ड दिया जाएगा। ऐसे ही 20 साल की पॉलिसी पर 16वें और 18वें साल में 45 फीसदी सम एश्योर्ड दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें:- ये सिक्के और नोट जमा करने से बना सकते हैं लखपति, जानिए इनके बारे में
LIC Jeevan Shiromani Policy 2023 की खासियतें
एलआईसी (LIC) की इस पॉलिसी में 18 साल से 55 साल की उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं। इसमें उम्र के लिए 4 तरह की शर्तें हैं। जैसे- 14 साल तक की पॉलिसी में अवधि के लिए उम्र सीमा 55 साल है।16 साल की पॉलिसी में अवधि के लिए उम्र सीमा 51 साल है। 18 साल की पॉलिसी अवधि के लिए उम्र सीमा 48 साल है और 20 साल की पॉलिसी में अवधि के लिए उम्र सीमा 45 साल है।
कैसे मिलेंगे 1 करोड़ रुपये
एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी (LIC Jeevan Shiromani Policy) में कम से कम 1 करोड़ रुपये का सम एश्योर्ड मिलता है। वहीं अधिकतम सम एश्योर्ड के लिए कोई सीमा नहीं है। इस पॉलिसी में हर महीने 94,000 रुपये जमा करने होंगे। यह निवेश सिर्फ 4 साल ही करना होगा। इसके बाद आपको रिटर्न मिलना शुरू हो जाएगा। आप इस पॉलिसी में आप प्रीमियम का भुगतान अपने हिसाब से सालाना, 6 महीने, 3 महीने या हर महीने में कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- डायबिटीज़ को कंट्रोल करने के लिए बनाकर खाएं ये टेस्टी डिश, मोटापा भी होगा कम, नोट कीजिये परफेक्ट रेसिपी
मिलते हैं कई फायदे
एलआईसी जीवन शिरोमणि पॉलिसी (LIC Jeevan Shiromani Policy) में अगर पॉलिसी धारक की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को वित्तीय सहायता मिलेगी। वहीं पॉलिसी धारक के जीवित रहने के दौरान एक निश्चित में भुगतान की सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही इस पॉलिसी में मैच्योरिटी पर एकमुश्त रकम मिलती है।