Uidai News: व्यक्ति की मौत के बाद आधार कार्ड का क्या होता है? फटाफट जानिए जरूरी बात

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः वर्तमान में आपके पास आधार कार्ड नहीं तो कई महत्वपूर्ण काम बीच में लटक जाते हैं, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार ने आधार कार्ड को एक जरूरी डॉक्यूमेंट्स बना दिया है, जिसके नहीं होने पर आपको किसी सरकारी या प्राइवेट स्कीम का फायदा भी नहीं मिल सकता है। इतना ही नहीं अगर आप राशन कार्ड बनवाने भी जाते हैं तो पहले आधार कार्ड को प्रायोरिटी देते हैं।

आपके पास आधार कार्ड तो है, लेकिन इससे जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी नहीं होगी। हम आपको आधार कार्ड से जुड़े कुछ जरूरी तथ्य बताने जा रहे हैं। हम आपसे पूछने लगे कि मौत के बाद आपके आधार कार्ड का क्या होगा तो शायद इस सवाल का जवाब पता नहीं रहेगा। मौत के बाद आधार कार्ड का क्या होता है, यह हम आपको बताने जा रहे है, जिससे सब कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा।

व्यक्ति की मौत के आधार कार्ड का क्या करना चाहिए?

आधार कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट्स है, जिसे UIDAI की तरफ से भारतीय नगारिकों को जारी किया जाता है। नाबालिग भी अपना आधार कार्ड आराम से बनवा लेते हैं। अब तो ऐसी व्यवस्था है कि आधार कार्ड के बिना कई जरूरी काम नहीं हो पाते हैं। यूआईडीएआई की तरफ से आपका आधार कार्ड बनाया गया तो उसका सरेंडर या रद्द करने की कोई प्रणाली नहीं है।

इसलिए आधार कार्ड को किसी के हाथों में जाने दें, जिससे कोई इसका गलत इस्तेमाल नहीं कर सके। अगर किसी व्‍यक्ति की मौत हो जाती है कि परिजनों की जिम्मेदारी बनती है कि आधार कार्ड किसी के हाथों में जाने दें। इस इसके अलावा आप आधार कार्ड को लॉक करा सकते हैं।

जानिए कैसे लॉक होगा आधार कार्ड?

सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा। फिर माई आधार के ऑप्‍शन पर क्लिक करने की जरूरत होगी। इसके बाद माई आधार में आधार सर्विसेज पर जाकर क्लिक करने की जरूरत होगी। आपको ‘Lock/Unlock Biometrics’ का ऑप्शन चुनना होगा। फिर नया पेज ओपन हो जाएगा।

इसमें लॉगिन करने के लिए आपको 12 अंक का आधार नंबर और कैप्‍चा कोड दर् करने की जरूरत होगी। फिर Send OTP पर क्लिक करना होगा। इसके साथ ही यर ओटीपी डालने के बाद आपको बायोमेट्रिक डेटा को लॉक/अनलॉक करने का विकल्प चमकेगा। फिर लॉक के ऑप्शन पर क्लिक कर सकते हैं।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App