Creta के सामने Tata लाएगी अपनी सबसे धाकड़ Electric Car, देगी 500 Km की रेंज

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Tata Harrier EV: टाटा तेजी से अपनी इलेक्ट्रिक कारों की लाइनअप को बढ़ाते जा रही है। हाल ही में आयोजित हुए भारत मोबिलिटी एक्सपो में कंपनी ने अपनी कई नई कारों को पेश किया है। इसमें टाटा कर्व से लेकर नई टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक (Tata Harrier Electric) तक शामिल है।

पिछले साल में इस बात की जानकारी दी गई थी कि टाटा हैरियर को इलेक्ट्रिक मॉडल में लॉन्च किया जाएगा और अब जाकर कंपनी ने अपना काम पूरा कर लिया है। इसके रेडी टू प्रोड्यूस मॉडल को पेश कर दिया गया है। दिखने में यह हैरियर बहुत ही खूबसूरत लगती है।

नए प्लेटफार्म पर बनी इलेक्ट्रिक कार

यह एक मजबूत एसयूवी है। इसके आर्किटेक्चर की बात करें तो टाटा ने से अपनी नई Acti.ev प्लेटफार्म पर बनाया है। इसे इसी साल लॉन्च किया जाएगा। इसमें आपको आगे की तरफ स्लीक डिजाइन वाले हेडलैंप्स और फ्लैट बंपर देखने को मिलने वाले हैं। इसके अलावा इसके डोर हैंडल्स आपको रेंज रोवर वाले मिलेंगे। स्टाइलिंग के मामले में इसमें कोई कमी नहीं देखने को मिलती है।

Tata Harrier EV रेंज और पॉवर

टाटा हैरियर इवी (Tata Harrier EV) में 40.5 किलोवाट आवर का लिथियम आयन बैट्री पैक दिया जा सकता है। इस बैटरी को फुल चार्ज होने में 6 घंटे का समय लगता है। वही फास्ट चार्जर से यह सिर्फ 30 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो सकती है।

चार्ज होने के बाद आपको इसमें 500 किलोमीटर का रेंज मिलने वाला है। यह रेंज अभी तक की बजट इलेक्ट्रिक कार में सबसे ज्यादा हो सकती है। इसके अलावा इसमें 135 किलो वाट का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है।

इस मोटर के जरिए 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाएगा। यह पावर इतना ज्यादा है कि यह सिर्फ 9 सेकंड में ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

Tata Harrier Electric में मिल सकता है ये फीचर्स

टाटा हैरियर इलेक्ट्रिक (Tata Harrier Electric) में फीचर्स के तौर पर 10 इंच का सबसे बड़ा टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें 12 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है जो अपने सेगमेंट में काफी बड़ा होगा। सेफ्टी के लिए इसमें 360 डिग्री कैमरा, एबीएस, हिल्होल्ड कंट्रोल, 6 एयरबैग्स जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी।

अब तक कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कर को लेकर कुछ ज्यादा जानकारी नहीं दी है। लेकिन बताया जा रहा है कि इस 30 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। भारतीयों के लिए यह कीमत काफी ज्यादा है। लेकिन इलेक्ट्रिक कार होने के कारण लोग इसे पसंद कार सकते हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App