2023 Tata Nexon EV Facelift: देश के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) का दबदबा है। ऐसे में इस दबदबे को बरकरार रखने के लिए कंपनी ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी नेक्सन के फेसलिफ्ट वर्जन 2023 टाटा नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट (2023 Tata Nexon EV Facelift) को पेश किया है। कंपनी ने इसमें पहले के मुकाबले कई बड़े बदलाव किए हैं। वहीं इसमें नई कर्व-इंस्पायर्ड डिजाइन दिया गया है।
2023 Tata Nexon EV Facelift में कई तकनीकी बदलाव किए गए हैं और इसमें कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इसके बुकिंग की बात करें तो कंपनी।World EV Day यानी 9 सितंबर, 2023 को सुबह 8 बजे से इसकी बुकिंग शुरू करेगी। आप इसे 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक करा सकते हैं। हालांकि इसके कीमत की जानकारी 14 सितंबर को सामने आएगी।
2023 Tata Nexon EV Facelift का बैटरी पैक
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में जेन2 मोटर दिया गया है, जिसकी क्षमता पहले के 12,000 आरपीएम के मुकाबले अब 16,000 आरपीएम हो गई है। इसमें लगा नया मोटर 106.4 किलोवाट यानी 142.6 बीएचपी का पावर और 2,500 एनएम का अधिकतम टॉर्क बनाता है। कंपनी की माने तो इसके अधिक सुसंगत प्रदर्शन के लिए रेंज में फ्लैट टॉर्क कर्व को 750 आरपीएम तक बढ़ा दिया गया है। इस एसयूवी की क्षमता 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 8.9 सेकंड में हासिल करने की है। जबकि इसमें आपको 150 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप-स्पीड मिल जाएगी। जो पहले 120 किमी प्रति घंटे थी।
नई टाटा नेक्सन ईवी मीडियम रेंज में अब कंपनी ने 7.2 किलोवाट चार्जिंग दिया है, जो पहले मैक्स वेरिएंट में ही मिलता था। कंपनी की माने तो इसे फास्ट चार्जर की मदद से महज 56 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें V2L और V2V चार्जिंग भी उपलब्ध कराया गया है। जिसे पहले Hyundai Ioniq 5 में देखा गया है।