सभी की नजर आप पर, Jawa 42 Bobber है काफी स्टाइलिश, बस इतनी है कीमत

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Jawa 42 Bobber: भारतीय क्रूजर बाइक सेगमेंट में जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) काफी लोकप्रिय है। इस बाइक का डिज़ाइन आकर्षक है और इसका सीटिंग पॉस्चर भी काफी अच्छा है। इस बाइक के इंजन के बारे में बात करें तो इसमें आपको लिक्विड कूल्ड तकनीक पर आधारित 334 सीसी का इंजन मिलता है। जो 32.74Ps का अधिकतम पावर और 29.92Nm का पीक टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है।

Jawa 42 Bobber में मिलता है ज्यादा माईलेज

इस बाइक में आपको बेहतर ब्रेकिंग के लिए ड्यूल चैनल ABS के साथ ही दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक का कॉम्बिनेशन मिलता है। इसमें कंपनी 30.56 किलोमीटर प्रति लीटर का माईलेज देती है। यानी इसके 12.5 लीटर के फ्यूल टैंक को आप एक बार फुल करके काफी लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। आपको बता दें कि बॉबर बाइक रेट्रो लुक में आती है और मार्केट में काफी पसंद की जाती है।

Jawa 42 Bobber की कीमत

जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) के कीमत की बात करें तो मार्केट में इस बाइक की कीमत 2.10 लाख रुपये से 2.30 लाख रुपये के बीच है। वैसे इस बाइक के पुराने मॉडल की बिक्री इससे काफी कम कीमत पर ऑनलाइन भी हो रही है। ऐसे में अगर आपका बजट कम है। तो एक बार आप ऑनलाइन वेबसाइट्स को जरूर विजिट कर सकते हैं। हालांकि इस रिपोर्ट में हम आपके लिए इन वेबसाइट्स पर मिल रहे कुछ बेस्ट डील्स के बारे में जानकारी लेकर आए हैं।

Jawa 42 Bobber पर ऑफर

कम कीमत पर अगर आपको जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) बाइक चाहिए तो आप एकबार Olx वेबसाइट को चेक कर सकते हैं। यहाँ पर 2019 मॉडल बॉबर बाइक की बिक्री हो रही है। रेड कलर की यह बाइक तस्वीर में काफी अच्छी लग रही है। इसे 21,500 किलोमीटर तक ड्राइव किया गया है। वहीं यहाँ पर इसे 95,000 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App