नई दिल्ली: हाल के सालों में स्पोर्ट बाइक सेगमेंट तेजी से बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि कंपनी एक से बढ़कर एक स्पोर्ट बाइक को धड़ल्ले से लांच करते जा रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर कंपनी मौजूदा स्पोर्ट बाइक को तेजी से अपडेट कर रही हैं। इस कड़ी में टीवीएस ने अपनी एंट्री लेवल स्पोर्ट बाइक को अपडेट किया है। दरअसल कंपनी ने TVS Apache RTR 160 4V को Special Edition में लॉन्च किया है, जिससे ग्राहकों के ये बाइक पहले से ज्यादा पंसद आ रही है। कंपनी ने इसमें कुछ बड़े में कॉस्मेटिक के साथ-साथ मैकेनिकल रूप से अपडेट्स भी किए है।
एंट्री लेवल स्पोर्ट बाइक में TVS Apache RTR काफी पंसद की जाती है। जिससे कंपनी ने ग्राहकों के लिए खास अपडेट कर दी है। ऐसे में ग्राहकों को ये बाइक सड़कों पर चलाते हुए अलग अंदाज में दिखेगी।
Apache RTR 160 4V में ये है बड़े अपडेट
Apache RTR 160 4V में हुए मैकेनिकल अपडेट में एक नया एक्जॉस्ट मिलता है। कंपनी ने इसका नाम ‘बुलपप एग्जॉस्ट’ रखा है, जिससे पहले के मुकाबले ये बेहतर आवाज देगा। बताया जा रहा है, कि बाइक के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह एग्जास्ट सिस्टम से सुपर साउंड क्वालिटी और शानदार स्पीड आयेगी ।
Apache RTR 160 4V में हुए कॉस्मेटिक बदलाव की बात करें तो इसमें रेड और ब्लैक कलर के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। सीट को ब्लेक और रेड रंग में डिजाइन किया गया है। इसके साथ बाइक को एक नया पैटर्न मिला है। इसमें एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर भी हैं जो सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। यानि इस बाइक को सड़कों पर दोड़ने पर नया अंदाज मिलने वाला है।
Apache RTR 160 4V के फीचर्स
टीवीएस Apache RTR 160 4V के इस स्पेशल एडिशन में SmartXonnect भी दे गय है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में राइडर को बाइक की कई जानकारियों जिसमें देखने को मिलने को इसके साथ इसमें गियर शिफ्ट इंडिकेटर भी दिखा सकता है। एलईडी हेडलैंप को नए एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप से अपडेट किया गया है।
कंपनी पहले से ज्यादा बेहतरीन मोटरसाइकिल में ब्रेकिंग दिए है। इसके फ्रंट में 270 mm पेटल डिस्क और पीछे 200 mm पेटल डिस्क दिया गया है। डबल क्रैडल फ्रेम को फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। हाई स्पीड में भी आसानी से कण्ट्रोल हो जाएगी
Apache RTR 160 4V का इंजन
टीवीएस Apache RTR 160 4V के इस स्पेशल एडिशन में 159.7 cc, ऑयल-कूल्ड, SOHC इंजन दिया गया है जिसमें फ्यूल इंजेक्शन मिलता है। यह इंजन 17.30 bhp का पावर आउटपुट और 7,250 rpm पर 14.73 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। कंपनी का दावा है इसके इंजन से बाइक शानदार पिकअप बनाएगी।
टीवीएस Apache RTR 160 4V कीमत
टीवीएस Apache RTR 160 4V की कीमत 1,30,090 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।