Skoda Epiq Electric SUV होगी भारत में लॉन्च! इसकी खासियत देख उड़ जाएगा होश

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Skoda Epiq Electric SUV: इलेक्ट्रिक वाहन बाजार के लगातार विस्तार के बीच स्कोडा ने अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी- एपिक (Skoda Epiq) को ग्लोबली उतार दिया है। यह कंपनी की एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। जिसमें कंपनी मिनिमलिस्टिक इंटीरियर और मॉर्डन डिजाइन ऑफर करेगी। इसके लॉन्चिंग की बात करें तो स्कोडा एपिक (Skoda Epiq) के प्रोडक्शन वर्जन को कंपनी 2025 में पेश कर सकती है। वहीं इसे 2026 में ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है।

Skoda Epiq डायमेंशन

इसके भारतीय बाजार में भी आने की संभावना है। स्कोडा एपिक के डायमेंशन की बात करें यह 4.1 मीटर लंबी हो सकती है। वहीं इसमें 2,600 मिमी का व्हीलबेस आपको मिल सकता है। यह एसयूवी 490 लीटर बूट स्पेस के साथ आएगी। कंपनी अपनी इस नई एसयूवी का निर्माण फॉक्सवैगन के साथ मिलकर करने वाली है।

Skoda Epiq बैटरी डिटेल्स

कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर स्कोडा एपिक (Skoda Epiq) में 38kWh से 56kWh तक का बैटरी पैक दे सकती है। जिसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद आपको 400 किलोमीटर तक का रेंज मिल सकता है। इसमें फ्रंट व्हील ड्राइव मिलने की संभावना है। यानी इसके आगे के पहियों को पॉवरफुल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा जा सकता है। कंपनी इसमें मोबाइल डिजिटल-की (चाबी) दे सकती है। जो ओनर के स्मार्टफोन में मौजूद होगा।

Skoda Epiq आधुनिक फीचर्स

स्कोडा एपिक (Skoda Epiq) इलेक्ट्रिक एसयूवी के केबिन को कंपनी काफी आकर्षक लुक में डिज़ाइन कर रही है। वहीं इसमें कई आधुनिक फीचर्स भी उपलब्ध करा रही है। कई रिपोर्ट्स की माने तो इस मिनिमलिस्टिक डिजाइन के साथ आने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी में आपको बड़ी सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट देखने को मिलेगी।

जिसमें कई आधुनिक फीचर्स को जोड़ा जाएगा। कंपनी ने इसके सेंटर कंसोल को ऑरेंज कलर से हाइलाइट किया है और इसमें वायरलेस चार्जर उपलब्ध कराया है। इसकी लॉन्चिंग से जुड़ी खबर सामने आने के बाद लोग काफी उत्साहित हो गए हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App