Hero Xtreme 160R 4V: हीरो मोटोकॉर्प ने देश के टू व्हीलर मार्केट में अपनी नई बाइक Hero Xtreme 160R 4V को उतारा है। इसे 3 वेरिएंट्स क्रमशः स्टैंडर्ड, कनेक्टेड और प्रो. वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इस बाइक के स्टैंडर्ड वेरिएंट की बाजार में एक्सशोरूम कीमत 1,27,300 रुपए है।
तो वहीं इसके कनेक्टेड वर्जन की एक्सशोरूम कीमत ₹1,32,800 तय की गई है। इस बाइक के टॉप वेरिएंट यानी प्रो. वेरिएंट आपको ₹1,36,500 की एक्सशोरूम कीमत पर मिल जाएगी। बाजार में इस बाइक की टक्कर Bajaj Pulsar N160, TVS Apache RTR 160 4V और Bajaj Pulsar NS160 के साथ हो रहा है।
Hero Xtreme 160R 4V का इंजन और पावरट्रेन की डिटेल्स
कंपनी ने Hero Xtreme 160R 4V बाइक में चार-वाल्व हेड दिया है। इसके अलावा इसमें ऑयल-कूल्ड तकनीक का उपयोग भी कंपनी ने किया है। कंपनी की इस बाइक में आपको 163 सीसी का पॉवरफुल इंजन मिलता है। जो एक सिंगल सिलेंडर इंजन है। इस इंजन की क्षमता 8,500 आरपीएम पर 16.6 बीएचपी की अधिकतम पावर जेनरेट करने की है। इसके साथ बेहतर परफॉरमेंस के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
राइड को बेहतर और आरामदायक बनाने के लिए इस बाइक के फ्रंट में अपसाइड-डाउन फोर्क्स और रियर में प्री-लोड एडजस्टेबिलिटी शॉक एब्जॉर्बर दिया गया है। कंपनी Xtreme 160R 4V में फ्रंट डिस्क और रियर में डिस्क या ड्रम ब्रेक का विकल्प उपलब्ध कराती है। इस बाइक में कंपनी ने 17 इंच के अलॉय व्हील का इस्तेमाल किया गया है।
इस बाइक के डिज़ाइन की बात करें तो इसे काफी हद तक कंपनी ने यूनिक रखा है। इसमें आपको शार्प एलईडी हेडलैम्प देखने को मिलते हैं। जिसमें एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट को इंटीग्रेट किया गया है। इसमें आपको चंकी फ्यूल टैंक और स्प्लिट सीट्स के साथ एक स्लीक टेल सेक्शन दिया गया है। इसमें आपको तीन अलग-अलग रंग मिलते हैं।
जिसमें मैट स्लेट ब्लैक, नियॉन नाइट स्टार और ब्लेज़िंग स्पोर्ट्स रेड कलर शामिल हैं। यह बाइक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है। इसके अलावा कंपनी इसमें 25 से ज्यादा टेलीमैटिक्स फीचर भी दे रही है।