नई दिल्ली: Mahindra bolero 2023. भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए कार मेकर कंपनी एक से बढ़कर एक गाड़ियों की पेश और लॉन्च कर रही है। जिसमें महिन्द्रा भी पीछे नहीं कंपनी ग्राहकों की चाहत पूरी करने के लिए इस बार ऑटो एक्सपो 2023 में दमखम दिखाने वाली है। कंपनी के पाइपलाइन में ऐसी कई एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारें है। जिससे ग्राहकों के लिए महिन्द्रा बोलेरो का नया अवतार आने वाला है।
आप को बता दें कि कई सालों से कंपनी ने महिन्द्रा बोलेरो को अपडेट नहीं किया है, लेकिन इस कार के अपडेट होने खबरें आम है। पिछले साल उम्मीद की जा रही थी की कंपनी नई स्कॉर्पियो एन के साथ बोलेरो को नए मॉडल में लॉन्च करने वाली है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
नई बोलेरो को ऑटो एक्सपो 2023 शोकेश किया जा सकता है। इसके बादमें इसे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसका बॉक्सी लुक बरकरार रहेगा। भारतीय बाजार में बोलेरो लगभग दो दशकों से ग्राहकों की पसंद बनी हुई है।
कैसे होगी नई बोलेरो 2023
नई बोलेरो 2023 नए ट्विन पीक लोगो को आगे की तरफ ले जाएगा, क्योंकि इसमें एक रिवाइज्ड रेडिएटर ग्रिल है। इसमें थोड़े बदले हुए फॉग लैंप्स भी हो सकते हैं। पीछे की तरफ नई बोलेरो 2023 में नया लोगो वाला एक स्पेयर व्हील कवर मिल सकता है।और यहां तक कि टेल लैंप के लिए चमक पैटर्न भी थोड़ा बदला जा सकता है। साइड प्रोफाइल मौजूदा मॉडल की तरह ही है और इसमें बहुत ज्यादा अपडेट देखने को नहीं मिलेगा।
नई बोलेरो 2023 में इंजन
नई बोलेरो 2023के इंजन की बात करें तो इसमें पहले की तरह 1.5-लीटर इंजन मिलता रहेगा। यह इंजन 75bhp की पीक पावर और 210Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इस थ्री-सिलेंडर ऑयल बर्नर में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ऑफर पर मिलता है।
दरअसल आप को बता दें कि ऑटो एक्सपो 2023 को लेकर सब काम हो चुकें कंपनियों ने अपने-अपने स्टॉल तय कर लिए है। जिससे ग्राहकों यहां पर एक से बढ़कर एक गाड़ियों देखने को मिलने वाली है।