Electric Cycle: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर लोग क्रेजी होते जा रहे हैं। कई दिग्गज दोपहिया निर्माता कंपनी इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर के साथ साइकिल का निर्माण कर रही है। वहीं लोकल लेवल पर भी कई लोग कचरे से नया बाइक और स्कूटर बना रहे हैं। आज की यह खबर मध्य प्रदेश की है। यहां के एक लड़के ने इलेक्ट्रिक साइकिल बनाया है।
20 साल का यह लड़का छतरपुर का रहने वाला है। यह इलेक्ट्रिक साइकिल बेहतरीन रेंज के साथ 100 किलो का वजन भी उठा सकती है। आदित्य शिवहरे नाम के इस लड़के ने काफी मेहनत के बाद अपनी पहली इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई है।
यह भी पढ़ें:-बाजार से Tata Punch होगी गायब, लॉन्च हो रही है ये दो दमदार SUV
इसे बनाने में उसे तकरीबन 1 महीने का समय लगा है। वहीं इसे बनाने में उसे ₹20000 का खर्च आया। यह सिंगल चार्ज में 30 किलोमीटर तक चलती है और आज के समय में इसमें कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें एक्सीलेटर, ब्रेक, हार्ट, मोबाइल स्टैंड दिया गया है। मोबाइल स्टैंड पर स्मार्ट फोन लगाकर आप नेविगेशन की सुविधा भी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-नई Electric स्कूटर Ather 450X के बेस मॉडल में है 5 बड़ी समस्याएं, पढ़ें डिटेल
आदित्य ने अपनी इस इलेक्ट्रिक साइकिल का नाम IND EV1 रखा है। आदित्य ने बताया है कि इसमें 250 वाट की क्षमता वाला बीएलडीसी इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है। वही इसमें लगा बैटरी घर में लगे सॉकेट से भी चार्ज हो सकता है। इसे चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगेगा। साइकिल को निर्माण करने के पीछे कम कीमत पर साइकिल उपलब्ध कराना बताई जा रही है।
आज के समय बाजार में बहुत से इलेक्ट्रिक साइकिल मजूद है। लेकिन इनकी कीमत काफी ज्यादा है। ऐसे में आदित्य कम कीमत पर एक इलेक्ट्रिक साइकिल उपलब्ध करवाना चाहते थे। इससे पहले भी आदित्य ने 16 साल की उम्र में बिना वायर के इलेक्ट्रिसिटी उत्पन्न करने वाला एक डिवाइस बनाया था, जिसकी तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। अभी वह सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक कॉलेज से इलेक्ट्रिसिटी इंजीनियरिंग डिप्लोमा कर रहे हैं।