मोटर शो में दिखी MG3 हैचबैक, लुक्स के साथ पॉवर इतना की पल भर में करती है हवा से बातें

Avatar photo

By

Saurav Kumar

MG3 Hatchback Details: MG Motors लगातार अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। ऐसे में कंपनी ने जेनेवा मोटर शो के दौरान अपनी नई हैचबैक MG3 को लोगो के सामने उतारा है। कंपनी सबसे पहले अपनी इस कार को यूरोप के बाजार में लॉन्च करेगी। वहीं फिर इसे दुनिया के अन्य बाजारों में उतारा जाएगा। इस हैचबैक के सबसे खास क्षमता की बात करें तो यह मात्र 8 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है।

MG3 के वेरिएंट्स की डिटेल्स

MG Motors अपनी नई हैचबैक MG3 को पेट्रोल और हाइब्रिड दोनों ही वेरिएंट में पेश करेगी। इसके इंजन में आपको 192hp का टोटल आउटपुट मिलेगा। यह सेकंड जेनरेशन कार होने वाली है। जिसे एकदम नए लुक के साथ बाजार में उतारा जाएगा। अगर बात MG Gloster फेसलिफ्ट की करें तो यह इस साल के अंत तक भारत मे आ सकती है।

MG3 के स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने अपनी इस कार के डिज़ाइन पर काफी ध्यान दिया है। इसे इस प्रकार से बनाया गया है कि यह 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार महज 8 सेकेंड में पकड़ सकती है। यह कंपनी की पहली नॉन-प्लग हाइब्रिड कार है। जिसमें कंपनी 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 108hp की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। आप इस कार को काफी तेज रफ्तार में भगा सकते हैं। यानी अगर आपको तेज रफ्तार पसंद है। तो यह आपके विकल्पों में शामिल हो सकती है।

MG3 के फीचर्स डिटेल्स

कंपनी की ये कार फ्लोटिंग स्क्रीन के साथ आती है। वहीं इसमें 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन के साथ ही 7 इंच की ड्राइवर डिस्प्ले भी लगाया गया है। इस कार में कंफर्ट और सेफ्टी पर कंपनी ने काफी विशेष ध्याCars

न दिया है। हालांकि इसके बारे में डिटेल से जानकारी इसके लॉन्चिंग के समय ही आएगी। बाजार में आने के बाद इसका मुकाबला हुंडई i20, टोयोटा यारिस और होंडा जैज़ जैसी कारों के साथ होगा।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App