नई दिल्ली: Maruti Suzuki Upcoming Cars: मारुति सुजुकी जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी है। इसकी कई कारें भारतीय बाजार पर राज़ करती हैं। अब जानकारी है कि कंपनी अपनी नई कारें लॉन्च करने वाला है। यहां हम आपको मारुती की 5 अपकमिंग कारों के बारे में बताएंगे, जो अगले 2 सालों में लॉन्च होंगी।
ये भी पढ़ें- आ रही सबसे सस्ती और छोटी इलेक्ट्रिक कार, रेंज होगी 300 किमी, कीमत है इतनी
New Maruti Swift
कंपनी ने अपनी नई जनरेशन की Swift की टेस्टिंग ग्लोबल मार्केट में शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह कार भारतीय बाजार में Auto Expo 2023 में पेश की जा सकती है। इस कार को HEARTECT प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा।
Maruti Brezza CNG
कंपनी जल्द ही Brezza का CNG वर्जन पेश कर सकती है। हाल ही इस कार के बारे में कंपनी की वेबसाइट जानकारी लीक हुई थी। इस कार में 1.5-लीटर K15C, डुअल-जेट पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जिसे फैक्ट्री फिटेड CNG किट के साथ जोड़ा जाएगा।
Maruti Alto K10 CNG
मारुती सुजुकी कंपनी Alto K10 का CNG वर्जन भी जल्द ला सकती है। इसमें Celerio CNG की तरह पावरट्रेन देखने को मिल सकता है। यह 56.7PS की पावर और 82Nm का टॉर्क जनरेट सक्षम होगा। इसका माइलेज 35.6km/kg तक हो सकता है।
ये भी पढ़ें- 35 हजार रुपये की कीमत के साथ आया धांसू रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, चलाने के लिए लाइसेंस भी जरूरी नहीं
Maruti Jimny 5-Door
कंपनी अपनी Jimny 5-Door को 2023 Auto Expo में शोकेश कर सकती है। इसमें 1.5 लीटर, 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम मिल सकता है। यह 103bhp और 136Nm का पावर जनरेट करेगा।
Maruti Baleno CNG
कंपनी जल्द ही Baleno CNG को लॉन्च करने वाली है। इसमें रेगुलर पेट्रोल मॉडल की तरह ही डिजाइन और फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसका माइलेज 25km/kg होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- Cheapest Kurtis: पाना है ग्रेसफुल लुक तो 500 रुपये में खरीदें डिजाइनर कुर्ती सेट, दिखेंगी बेहद खूबसूरत