सस्ते में चाहिए स्पोर्टी कार, तो खरीदें Maruti Swift नहीं देने होंगे ज्यादा पैसे

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Maruti Swift: मारुति स्विफ्ट एकमात्र छोटी हैचबैक है जो बहुत ही कम कीमत में आती है और इसमें स्पोर्टी लुक भी मिलता है। इसके लुक के कारण ही लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं। इसके अलावा इसमें 1.2 लीटर का चार सिलेंडर पेट्रोल और सीएनजी इंजन मिलता है।

सीएनजी होने के कारण यह कार 25 से 26 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज दे देती है। देखा जाए तो माइलेज के लिए भी मारुति स्विफ्ट एक अच्छी कार है। हालांकि बात जब इसकी कीमत कि आती है तो यह 5 लाख से थोड़ी महंगी मिलती है। यही कारण है कि लोग इसे खरीदने से थोड़ा बचते हैं। लेकिन अगर आपको कम कीमत में एक अच्छी मारुति स्विफ्ट चाहिए तो आप सेकंड हैंड मार्केट से इसे खरीद सकते है।

ऐसे खरीदें सेकंड हैंड कार

किसी भी कर का सेकंड हैंड मॉडल खरीदना आसान बात नहीं है। क्योंकि आपको कई बातों का ख्याल रखना पड़ता है। लेकिन अगर आप कारों के जानकार हैं या अपने साथ किसी ऐसे व्यक्ति को ले जाते हैं जिसे कार की परख हो तो वह आपको एक अच्छी डील दिलवा सकता है। सस्ती कीमत पर मारुति स्विफ्ट खरीद कर आप अपने काफी पैसे बचा सकते हैं। वही यहां आपको अच्छा परफॉर्मेंस भी देती है।

Maruti Swift है काफी सस्ती

मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू पर आपको 2014 मॉडल मारुति स्विफ्ट मिल जाएगी। इसकी कीमत 1,20,000 रुपए रखी गई है। यह कार काफी ज्यादा चल चुकी है। लेकिन इसकी कंडीशन काफी अच्छी है। कंपनी इस पर आपको 6 महीने की वारंटी और तीन फ्री सर्विस भी देगी। इसके अलावा आप चाहे तो फाइनेंस प्लान के जरिए भी इसे खरीद सकते हैं।

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यह डील आपके लिए है। ओएलएक्स वेबसाइट पर 2016 मॉडल मारुति स्विफ्ट को 2,25,000 में बेचा जा रहा है। यह मारुति स्विफ्ट व्हाइट कलर की है जिसमें सीएनजी किट लगा आप इसके माइलेज को बढ़ा सकते हैं। अगर आपको इस कर की पूरी जानकारी लेनी है तो वेबसाइट पर जाकर डिटेल पढ़ सकते हैं।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App