Maruti ने 40 साल में रचा कीर्तिमान, भारत के लिए गर्व का क्षण, पढ़ें डिटेल

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Maruti Suzuki Production: मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने एक नया कीर्तिमान दर्ज किया है। कंपनी ने 3 करोड़ से ज्यादा कारों का प्रोडक्शन किया है और एक अनोखी उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। कंपनी की इस उपलब्धि में हरियाणा के गुरुग्राम, मानेसर और गुजरात के हंसलपुर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स में हुए प्रोडक्शन शामिल हैं।

आपको बता दें कि कंपनी की तरफ से दिसंबर 1983 से भारत में अपनी प्रोडक्शन शुरू की गई थी। इसके बाद कंपनी ने रिकॉर्ड 40 साल और 4 महीने में 3 करोड़ यूनिट प्रोडक्शन का यह कीर्तिमान हासिल किया है। कंपनी ने दुनिया भर के अपनी किसी भी प्रोडक्शन बेस की तुलना में यहां सबसे तेजी से यह आंकड़ा हासिल किया है।

हरियाणा और गुजरात के प्लांट्स का है मुख्य रोल

अगर बात कंपनी की हरियाणा स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स की करें तो यहाँ पर अबतक कुल 2.68 करोड़ से ज्यादा व्हीकल्स की प्रोडक्शन हुई है। वहीं एमएसआईएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सुज़ुकी मोटर गुजरात में यह आंकड़ा 32 लाख से ज्यादा व्हीकल्स प्रोडक्शन का है। कंपनी की पॉपुलर कार मारुति 800 (Maruti 800) के कुल 29 लाख से ज्यादा यूनिट्स का प्रोडक्शन किया गया है। जिसने कंपनी को यह आंकड़ा हासिल करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सुजुकी की प्रमुख कारों का है योगदान

इसके साथ ही ऑल्टो 800 (Maruti Alto 800), ऑल्टो K10 (Maruti Alto K10), स्विफ्ट (Maruti Swift), वैगनआर (Maruti WagonR), डिज़ायर (Maruti Dzire), ओमनी (Maruti Omin), बलेनो (Maruti Baleno), ईको (Maruti Eeco), ब्रेजा (Maruti Brezza) और अर्टिगा (Maruti Ertiga) जैसे सफल मॉडल की भी इस उपलब्धि में एक बड़ा योगदान है।

प्रमुख एक्सपोर्ट में से है मारुति सुजुकी

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का भारतीय वाहन बाजार पर शुरू से ही दबदबा है। सिर्फ घरेलू बाजार में ही नही बल्कि कंपनी देश से अपनी कारों को एक्सपोर्ट भी करती है। कंपनी ने भारत से अपना एक्सपोर्ट साल 1987 में शुरू किया था। अभी कंपनी की भारत से कुल वाहन निर्यात में लगभग 40% का योगदान है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App