Mahindra Thar Electric: महिंद्रा काफी तेजी से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में खुद का विस्तार कर रही है। कंपनी ने साउथ अफ्रीका में हुए एक कार्यक्रम में स्कॉर्पियो और थार के इलेक्ट्रिक वजन को लांच किया था। यह दोनों दिखने में बहुत ही खूबसूरत थी।
यही आपको स्कॉर्पियो का एक पिकअप वेरिएंट भी देखने को मिला जो बहुत ही आकर्षक लग रहा था। यहां महिंद्रा ने स्कॉर्पियो का इलेक्ट्रिक वेरिएंट को लांच कर सबको चौंका दिया है। वही थार के इलेक्ट्रिक वेरिएंट में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा क्योंकि दूर से यह हमर या फिर मर्सिडीज़ जी वैगन जैसी लगती है।
Mahindra Thar Electric का डिटेल
इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का इंतजार किसी को भी नहीं था। इसलिए सभी चौंक गए हैं। अब अगर किसी को इलेक्ट्रिक कार बहुत ही ज्यादा पसंद आ गई है। वहीं इसे खरीदना चाहते हैं तो उनके लिए काफी अच्छी खबर सामने आई है।
कंपनी ने इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग शुरू कर दी है। मतलब आने वाले 1 से 2 साल में इस कार को लांच कर दिया जाएगा। हालांकि कंपनी ने इसे लॉन्च करने की बात नहीं कही है। लेकिन टेस्टिंग के बाद इसे साउथ अफ्रीका में लॉन्च कर दिया जाएगा।
वेटिंग पीरियड को किया जाएगा कम
इसके बाद इसे भारत में भी लाया जा सकता है। हम सभी जानते हैं कि महिंद्रा पर काफी ज्यादा वेटिंग पीरियड देखने को मिलता है। इसके हजार यूनिट्स के आर्डर पेंडिंग है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी अपने मैन्युफैक्चरिंग पर भी पूरा ध्यान दे रही है। कस्टमर को लंबा इंतजार ना करना पड़े इसलिए महिंद्रा एक सटीक प्लान पर काम कर रही है।
Mahindra Thar Electric में होगा इतना कुछ!
महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक को लेकर कहां जा रहा है कि यह सिंगल चार्ट में 450 किलोमीटर का रेंज देने वाली है। इसके कई वेरिएंट्स बाजार में उपलब्ध होंगे जिसमें अलग-अलग बैट्री पैक देखने को मिलेगा। हालांकि आप इसके बैटरी को नॉर्मल चार्ज से चार्ज करेंगे तो यह 6 घंटे का समय लेगा। वहीं फास्ट चार्जिंग से इसे बहुत ही कम समय में चार्ज कर सकते हैं।
5 से 7 सीटर ऑप्शन में आने वाली महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक में फाइव डोर होने वाले हैं। इसके 3 डोर वेरिएंट को लॉन्च करने की बात नहीं की जा रही है। एक्सपर्ट का मानना है कि इसका फाइव दूर वेरिएंट है सड़कों के लिए काफी अच्छा होगा क्योंकि इसमें ज्यादा स्पेस और बड़ा बैट्री पैक दिया जा सकता है।
फीचर्स के तौर पर इसमें आपको वह सभी एडवांस चीज़ें देखने को मिलेगी जो अभी तक महिंद्रा ने अपनी कारों में दिए हैं। इसके अलावा भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इसमें कुछ नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है।