Mahindra Thar Electric पर बड़ी खबर, 400 Km का रेंज देगी ये ऑफ रोड एसयूवी

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra Thar Electric: पिछले साल ही महिंद्रा ने साउथ अफ्रीका में आयोजित एक शो में नई स्कॉर्पियो और थार के इलेक्ट्रिक वर्जन को रिवील किया था। केप टाउन में संपन्न हुए इस शो में सभी की का ध्यान इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी पर रहा।

5 दूर वर्जन में आने के बाद थार की इलेक्ट्रिक वर्जन को भी लाया जाएगा। कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च करने की एक भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन जिस प्रकार से भारत में इन दोनों सव को लेकर प्रेस देखने को मिल रहा है।

महिंद्रा थार (Mahindra Thar) इलेक्ट्रिक को भारत में लॉन्च जरूर करेगी। खबर आ रही है कि यह ऑफ रोडिंग एसयूवी सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर तक का रेंज दे सकती है। इसमें एक बड़े बैट्री पैक का विकल्प भी मिलेगा जो इससे भी ज्यादा रेंज दे सकता है। हालांकि यह कितना सही है इस पर जानकारी सामने नहीं आई है।

नई Mahindra Thar Electric है काफी खास

नई महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक में दो बैट्री पैक के विकल्प मिल सकता हैं। इसमें पहला 60 किलोवाट आवर और दूसरा 80 किलो वाट टावर का लिथियम आईन बैट्री पैक होने वाला है। इसके साथ इसमें बड़ा ही मजबूत और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दिया जाएगा जो ऑफ रोडिंग की कैपेबिलिटी रखता है।

नए प्लेटफार्म पर बनेगी एसयूवी

इसके अलावा महिंद्रा अपनी इंदौर नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को INGLO प्लेटफार्म पर बनाने वाली है। कंपनी ने इस प्लेटफार्म को इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए ही बनाया है। इसमें अच्छा ग्राउंड क्लीयरेंस और ऑफ रोडिंग कैपेबिलिटी मिलती है। इस कारण से इसे मजबूत एसयूवी में प्रयोग किया जाएगा।

Mahindra Electric SUV के फीचर्स

Mahindra XUV 700 को लॉन्च करके बता दिया था कि वह भी अच्छे-अच्छे फीचर्स बजट कीमत में दे सकती है। इन्हीं फीचर्स को अपग्रेड कर महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक में लाया जाएगा। यह कार मॉडर्न टेक पर बेस्ड होगी जिसे बनाने में काफी ज्यादा मेहनत की जा रही है।

बेसिक फीचर के तौर पर इसमें आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील और बहुत से नए फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक 2026 से पहले कहीं भी लॉन्च नहीं होगी। इसीलिए समय-समय पर इस पर खबर आती रहेगी इस सबसे पहले साउथ अफ्रीका में ही लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद ही यह दोनों एसयूवी भारत में भी लॉन्च होगी।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App