क्या लव सेक्स एंड धोखा 2 की एक कहानी का है बिग बॉस से कनेक्शन ? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। लव सेक्स और धोखा 2 की एक और ब्रैंड न्यू अपडेट लेकर हम फिर हाजिर हो गए है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने वास्तव में अपनी बेहद आकर्षक कहानियों के साथ कंटेंट स्पेस की गतिशीलता को बदल दिया था।

लव सेक्स और धोखा में तीन अलग-अलग कहानियां दिखाई गई थी और जब फिल्म के मेकर्स इसकी दूसरी किस्त लाने की तैयारी में हैं, तो इसी के साथ फिल्म में दिखाई जाने वाली कहानियों को लेकर भी ऑडियंस में गहरी दिलचस्पी जाग उठी है। ऐसे में सुनने में आया है कि फिल्म में दिखाई जाने वाली एक कहानी टेलीविजन के सबसे धमाकेदार रियलिटी शो बिग बॉस पर आधारित होगी।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

वैसे लव सेक्स और धोखा 2 में पेश की जाने वाली कहानियों को लेकर चर्चा तब से शुरू हो गई थी, जब मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट का एलान किया था। खबरें ये भी थी कि फिल्म में एक कहानी गेमर पर आधारित होगी और जो कैरी मिनाती से प्रेरित होगी।

अब कहा जा रहा है कि फिल्म की एक कहानी टेलीविजन रियलिटी शो, बिग बॉस पर बेस्ड है। यह वाकई एक्साटिंग न्यूज है क्योंकि बिग बॉस टेलीविजन पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रियलिटी शोज में से एक है जो दर्शकों के लिए भरपूर एंटरटेनमेंट लाता है। तो लव सेक्स और धोखा 2 में इससे जुड़ी एक कहानी देखना बढ़िया अनुभव होगा।

बालाजी टेलीफिल्म्स और कल्ट मूवीज़ पेश करते है दिबाकर बनर्जी प्रोडक्शन की लव सेक्स और धोखा 2, जिसे एकता आर कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूसर किया हैं। इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया हैं। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App