ग्लोडन कलर में दिखी Mahindra Scorpio N, डिलीवरी लेते ही वायरल हुई वीडियो

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Golden Mahindra Scorpio N: सोशल मीडिया पर हमें कई अतरंगी गाड़ियां देखने को मिल जाती है।अब दो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने पॉपुलर एसयूवी महिंद्र स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) को गोल्डन कलर में रैप करवाया है।

इन दोनो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर को लोग ‘Golden Guys’ के नाम से जानते हैं। इन्हें गोल्ड ज्वेलरी और गोल्ड से संबंधित सभी चीज काफी ज्यादा पसंद है। इसीलिए इन्होंने अपनी नई महिंद्रा स्कार्पियो और को गोल्डन कलर में ही रैप करवा लिया। आंखों पर चुभने वाले इस कलर को देख लोग आश्चर्य में है। दूर से दिखने में यह काफी ज्यादा खूबसूरत लगती है।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

यूनीक लुक में आई Mahindra Scorpio N

ये गोल्डन गाय ने अपनी स्कॉर्पियो एन को कहां से कस्टमाइज करवाया है इसकी डिटेल अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन यह भारतीय सड़क पर एक यूनिक लुक में दिखती है। यह सभी को पता है कि इस तरह का कलर हर किसी को पसंद नहीं आएगा लेकिन जिन्हें तड़कता भड़कता रंग पसंद है उनके लिए एक नए आइडिया जैसा है। क्योंकि इस वीडियो में दिख रही महिंद्र स्कॉर्पियो एन एक भरकदार रंग के साथ आई है।

पूरे एक्सटीरियर को किया गोल्ड

बात करें इस नई स्कॉर्पियो एंड की तो इसके पूरे एक्सटीरियर को गोल्डन ट्रैप किया गया है। इसमें बंपर, हुड, रूफ और ORVM तक शामिल है। इसके अलावा इसमें गोल्ड प्लेटेड मल्टी स्पोक एलॉय व्हील्स को फिट किया गया है।

कार को खूबसूरत बनाने के लिए इसमें ब्लैक टिंटेड विंडोज भी लगाए गए हैं। वैसे तो यह गैरकानूनी है। लेकिन फिर भी इस तरह का मोडिफिकेशन करवाया गया है। हालांकि की इसके इंटीरियर को किस तरह से मॉडिफाई किया गया है उसकी जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि इंटीरियर में भी कई गोल्डन स्कीम देखने को मिलेंगे।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App