Kawasaki Retro Bike: क्रूज़र सेगमेंट की बाइक भारत में काफी ज्यादा बिक रही हैं अगर आप इस महीने एक नई बाइक को खरीदना चाह रहे हैं तो फिर कावासाकी W175 एक अच्छा विकल्प हो सकती है। कंपनी की w सीरीज बाइक 1996 से मार्केट में उपलब्ध है। तब से ही इसने लोगों के बीच अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। आज इस आर्टिकल में हम इस बाइक की पूरी जानकारी देने वाले हैं। Kawasaki W175 में 177 सीसी का सिंगल सिलेंडर फोर स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन अपने पूरे पावर के साथ 13 पीएस का पावर और 13 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।
यह भी पढ़ें:-ये हुई न बात, आज सिर्फ 30 हजार में Honda दे रही अपनी सबसे धांसू बाइक, जानें डिटेल
इसके फ्रंट में डिस्क और पीछे की तरफ ड्रम ब्रेक्स दिए गए हैं जो सिंगल चैनल के साथ आते हैं। इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक पर मिलता है। बाइक में एनालॉग स्पीडोमीटर और डिजिटल मीटर के साथ ऑडोमीटर और टेकोमीटर भी दिया गया है। इसके फ्रंट में आपको हैलोजन हेडलाइट देखने को मिलते हैं।
दिखने में यह बाइक बहुत ही जबरदस्त है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165 एमएम का है और वजन 135 किलोग्राम का है। इस वजन के साथ यह रोड पर बहुत ही स्मूथ राइड करती है। आपको बता दें कि इसमें 45 किलोमीटर तक का माइलेज मिल जाता है। इसमें आपको पुराना स्पोक व्हील्स और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इसके कारण इसका लुक और भी बेहतरीन हो जाता है। इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक और पीछे की तरफ हाइड्रोलिक सस्पेंशन किया गया है।
यह भी पढ़ें:-पढ़ें खबर और 25 हजार में ही घर लाएं Hero Splendor Plus, ये रही डिटेल
Kawasaki W175 की एक्स शोरूम कीमत ₹147000 है। इसे खरीदने के बाद आपको ₹14290 का आरटीओ चार्ज और ₹12857 का इंश्योरेंस करवाना होगा। इसके अलावा इसके अन्य खर्च मिलाकर इस बाइक की कीमत ₹2,00,107 हो जाती है। अगर आप इस कीमत पर बाइक को नहीं खरीदना चाहते हैं तो डीलरशिप द्वारा दिए जा रहे फाइनेंस बैंक की सुविधा ले सकते हैं। इसके जरिए यह बाइक आपको बहुत ही सस्ती कीमत पर उपलब्ध हो जाएगी।