rain
rain

नई दिल्लीः दिल्ली से लेकर देहरादून सहित पूरे उत्तर भारत में अब मौसम का मिजाज फिर बदतला दिख रहा है, जिससे कहीं आसामान में बादल छाए हैं तो कहीं तपिश बढ़ती जा रही है। पहले तो अब प्री मानसून बारिश ही कई जगह लोगों की आफत बनी हुई है, जिसके साथ अब मौसम से संबंधित एक और बड़ी खबर सामने आई है।

अब जल्द ही मानसून के केरल के रास्त भारत में प्रवेश करने जा रहा है, जिससे जगह-जगह भारी बारिश देखने को मिलेगी। इसके साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में भी इन दिनों गर्मी ने रिकॉर्डतोड़ दिए हैं, लेकिन देर रात कई जगह आंधी के साथ बूंदाबांदी ने पसीने से राहत दिलाई। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

जानिए भारत में कब दस्तक देगा मानसून

जून मानसूनी बारिश के हिसाब से बहुत ही महत्वपूर्ण रहता है, क्योंकि इसी महीने में बारिश का स्तर बढ़ना शुरू होता है। अगर आप मानसूनी का इंतजार कर रहे हैं तो फिर अब तीन चार दिन में खत्म होने जा रहा है। माना जा रहा है कि 8 जून तक केरल में मानसून दस्तक देने वाला है। इसके बाद मानसून आगे रफ्तार से बढ़ने की संभावना जताई गई है, जहां बारिस का दौर देखने को मिलेगा।

इसके साथ ही माना जा रहा है कि 20 से 25 जून तक मानसून दिल्ली पहुंचने के आसार हैं। दूसरी ओर कई हिस्सों में आज तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा बेमौसम बरसात भी लोगों की मुसीबत बनने की उम्मीद जताई गई है।

आईएमडी के अनुसार, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली में आंधी के साथ बारिश की चेतालनी जारी कर दी गई है। साथ ही राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। दक्षिण भारत के केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश जैसे राज्य में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

यहां भी होगी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण राज्य में आगामी 5 दिनों तक मध्य से तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके साथ ही 3 दिन तक गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 3 से 5 जून तक निकोबार दीप समूह में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तमिलनाडु आंध्र प्रदेश में मध्यम बारिश का प्रकोप देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही राजस्थान, कोकन, मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 24 घंटे तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

यह खबरें भी पढ़ें

मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। दैनिक जागरण न्यूज पेपर से...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *