Honda Bike: होंडा मोटरसाइकिल हमेशा से हीरो को पीछा करना चाहती है। टू व्हीलर सेगमेंट में उसकी स्कूटर होंडा एक्टिवा (Honda Activa) पहले ही सबसे आगे हैं। लेकिन बाइक सेगमेंट में अभी भी होंडा संघर्ष कर रही है। लेकिन अब हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) को टक्कर देने के लिए कंपनी ने अपनी नई 100 सीसी की बाइक लांच करने की घोषणा की है।

मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कंपनी के डायरेक्टर ने खुलासा किया है कि होंडा अपनी अगली बाइक 100 सीसी सेगमेंट में लॉन्च करेगी। यह एक फ्यूल एफिशिएंट बाइक होगी जिससे आपको सबसे ज्यादा माइलेज मिलने की संभावना है। वहीं इसे बहुत ही कम कीमत पर लांच किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-Hero की सस्ती बाइक ने मचाया धमाल, 100kmpl का माइलेज, फीचर्स देख तुरंत करेगा खरीदने का मन

होंडा द्वारा लांच की जाने वाली नई 100 सीसी बाइक को 2023 के पहले छमाही में पेश किया जा सकता है। इसे 2023 में सड़कों पर उतारा जाएगा। हालांकि आने वाली यह बाइक के लांच की अधिकारी घोषणा अभी तक नहीं हुई है। फिलहाल अभी तक इस बाइक के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

बात करें हौंडा के इस सेगमेंट की बाइक की तो अभी 110cc में होंडा दो बाइक्स बेचती है। इसमें पहली होंडा सीडी 100 ड्रीम डीलक्स (Honda CD 110 Dream Deluxe) और दूसरी होंडा लीवो (Honda Livo) है। दोनों मॉडल में आपको 109.51 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7500 आरपीएम पर 8.7 बीएचपी का पावर और 5500 आरपीएम पर 9.3 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

कंपनी के डायरेक्टर ने यह भी खुलासा किया है कि हौंडा जल्दी अपनी एक इलेक्ट्रिक मोपेड भी लॉन्च करेगी। फिलहाल इस पर काम किया जा रहा है। यह मोपेड 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम होगी। होंडा अपने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर पर काम कर रहा है और इसे बहुत ही जल्द भारतीय बाजार में लांच किया जाएगा। फिलहाल इसके ऊपर निदेशक ने कोई भी टिप्पणी नहीं की है। लेकिन चल रही खबरों की माने तो अगले साल तक होंडा अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय बाजार में लांच कर देगी।

 

यह खबरें भी पढ़ें

राजनीतिक विज्ञान से स्नातक कर कंटेंट राइटिंग किया है। महीनों तक फ्रीलांस करने...