Honda CB Shine 125: हीरो होंडा की जोड़ी ने एक समय में भारतीय बाजार में कोहराम मचा रखा था। उनकी बाइक्स सबसे ज्यादा बिकती थी और कोई भी कंपनी इनके आसपास नहीं थी। लेकिन बाद में यह दोनों अलग हो गए इसके बाद हीरो देश की सबसे बड़ी बाइक निर्माता कंपनी बन गई और होंडा दूसरे स्थान पर फिसल गई। होंडा के पास आज भी बाईकों की बड़ी लाइनअप नहीं है। लेकिन सेल्स के मामले में यह बड़े बड़ों को टक्कर देती है।
इसमें कंपनी का साथ होंडा शाइन (Honda Shine) जैसी बाइक ने दिया है, जिसकी परफॉर्मेंस किसी भी बाइक के मुकाबले काफी अच्छी है। अब कंपनी अपने इस कमाऊ मॉडल को अपग्रेड करने जा रही है। होंडा टू व्हीलर फीचर्स के मामले में हमेशा पीछे रहे हैं। लेकिन अब हीरो की राह पर चलते हुए कंपनी अपनी शाइन 125 में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसल देने जा रही है। यह यह बाइक नई एडवांस फीचर के साथ लांच होने वाली है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
New Honda Shine के एडवांस फीचर्स
होंडा शाइन के फीचर्स में बदलाव किए जाएंगे। लेकिन इसका इंजन वही पुराना वाला होने वाला है। इसमें 123 सीसी का फोर स्ट्रोक बीएस 6 इंजन मिलने वाला है। यह इंजन 7500 आरपीएम पर 8 पीएस का पावर और 6000 आरपीएम पर 11 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगा। इसमें अबकी बार किक को हटाकर सेल्फ स्टार्ट देने की बात कही जा रही है। अब बात करें इसके नए फीचर्स की तो बता दें कि इसमें बिल्कुल नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसल दिया जाएगा।
जिस पर आपको बाइक से जुड़ी जानकारी और कई फीचर मिल जाएंगे। इसके अलावा इसमें आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और कई बेहतरीन फीचर दिए जाएंगे। यह आधुनिक समय बाइक बनने जा रही है।
होंडा शाइन हमेशा 125cc सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही है। यह तब था जब इसके फीचर्स काफी कमजोर थे। अगर इसे अपग्रेड कर दिया गया तो यह सेल्स के मामले में हीरो स्प्लेंडर को भी पीछे छोड़ सकती है। हाल ही में देखा गया है कि मिड सेगमेंट बाइकों की मांग काफी ज्यादा बढ़ी है। ऐसे में होंडा का यह फैसला उसे काफी सफलता पहुंचने वाला है।