Honda Shine Bikes: देश में टू व्हीलर्स की बिक्री काफी ज्यादा हो रही है। उसमे भी स्टाइलिश बाइक्स की बिक्री सबसे ज्यादा होती है। यही कारण है कि होंडा शाइन 125 सीसी सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। 2023 में कंपनी ने इसे अपग्रेड करने का सोचा है।
अब इसमें कुछ नए बदलाव कर इसे दुबारा लांच किया जाएगा। होंडा शाइन का लुक और फीचर्स इसे बेहद ही जबरदस्त बाइक बनाता है। लोग इसके परफॉर्मेंस के कारण भी से खरीदते हैं। 125 सीसी की बाइक होने के बावजूद इसकी माइलेज काफी अच्छी है। आज इस आर्टिकल में हम इसके फीचर्स और कीमत के साथ उसके फाइनेंस के बारे में जानेंगे।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
यह भी पढ़ें:-आज है मौका, 14 हजार में ही खरीदें 70 Km की माइलेज वाली नई Hero HF Deluxe
Honda Shine में अभी 125cc सीसी का इंजन मिलता है। यह इंजन 7508 आरपीएम पर 10 पीएस का पावर और 6000 आरपीएम पर 11nm का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक की हाइट 791 मिलीमीटर की है। वहीं इसमें आपको 162 मिली मीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
यही कारण है कि ग्रामीण भारत में भी इससे काफी खरीदा जा रहा है। इस बाइक का कुल वजन 114 किलोग्राम का है और इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 1 लीटर पेट्रोल में 65 किलोमीटर तक का माइलेज दे देती है। इस सब के बावजूद इसमें 18 इंच का एलॉय व्हील देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें:-शोरूम जाकर नहीं बहाए पैसे, सिर्फ 25 हजार में खरीदें Hero Splendor Plus
Honda Shine का आकर्षक फाइनेंस प्लान
Honda Shine के दो वेरिएंट्स बाजार में उपलब्ध है। इसके ड्रम वेरिएंट की कीमत 78687 रुपए है, जो ऑन रोड आते आते ₹84,000 हो जाती है। इसके डिस्क वेरिएंट की कीमत ₹82687 है और इसकी ऑन रोड कीमत ₹89235 हो जाती है। आप चाहे तो सिर्फ ₹10800 की डाउन पेमेंट पर इस चमचमाती बाइक को अपने घर ला सकते हैं। इसके बाद बची हुई राशि को आप EMI के जरिए चुका सकते हैं।
बैंक द्वारा दिए गए लोन पर 10 परसेंट का इंटरेस्ट लिया जाता है। अगर यह लोन 36 महीनों के लिए है तो आपको हर महीने ₹3510 का EMI भरना होगा। वहीं अगर यह लोन 18 महीने के लिए है तो यह राशि ₹6080 होगी।